फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Players showed their strength in volleyball

Lucknow News: वॉलीबाॅल में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 06 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Players showed their strength in volleyball
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के कुसंडी गांव में चल रही वॉलीबाॅल प्रतियोगिता का रविवार रात समापन हो गया। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक दूधिया रोशनी में खेली गई प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में देवगांव टीम ने केतनापुर टीम को 1-0 से, जूनियर वर्ग में बलभद्रखेड़ा ने हिमांचल खेड़ा को 1-0 से शिकस्त दी। इसी तरह लिटिल चेंप वर्ग में कुसंडी गांव की टीम ने यदुवंशी योद्धा टीम को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रॉफी व मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


ग्रामीण अंचल में विलुप्त हो रहे वाॅलीवॉल खेल के प्रति गांव में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से कुसंडी गांव में पिछले पांच वर्ष से प्रतियोगिता कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में जिस गांव की टीम भाग लेती है, उसी गांव के खिलाड़ियों को शामिल किया जाता है। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देवगांव, कुसंडी, केतनापुर, हिमांचलखेड़ा, उन्नतखेड़ा, विजयती खेड़ा, बलभद्रखेड़ा सहित नौ ग्राम सभा की टीमों ने भाग लिया।


प्रतियोगिता में देवगांव के अखंड प्रताप सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जबकि सब जूनियर वर्ग में विजेता टीम कुसंडी के मानव, अर्पित, अन्नू, यश, आदित्य, नीरज व आयुष तथा उपविजेता यदुवंशी योद्धा टीम के अनूप, सत्यम, धीरज, शशिराज कमल, अंश व आयुष को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed