फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play will be made on the life story of Atal ji

अब नाटक में जीवंत होंगे भारतरत्न वाजपेयी, 'अटल पथ' के सहारे मंच पर उतरेगी जीवनी

Fri, 24 Aug 2018 02:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 24 Aug 2018 02:20 PM IST
विज्ञापन
play will be made on the life story of Atal ji
नाटक 'अटल पथ' का बैनर। - फोटो : amar ujala
पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी के कविता कहने का अंदाज, भाषण देने की शैली और उनकी जीवनी के अनकहे किस्से। यही नहीं राजनीतिक दौर में उनसे जुड़े तमाम किस्से आने वाले दिनों में लखनऊ में मंच पर उतरेंगे। शहर के युवा रंगकर्मी, लखनऊ के पूर्व सांसद और तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटलजी की यादों को सहेजते हुए नाटक अटल पथ का मंचन करेंगे। मंचन का निर्देशन नगर युवा रंगकर्मी मुकेश वर्मा करेंगे। मंचन अटल जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से पहले लोकभवन में हो सकता है। इस नाटक का बैनर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


रंगकर्मी मुकेश वर्मा ने बताया कि अटल जी की कविताएं आम जनमानस को आपस में जोड़ती हैं, जीवन से लड़ने का जज्बा देती हैं। इसलिए उस महान राजनीतिज्ञ और कवि को मंचन के माध्यम से नमन किया जाएगा। मंचन करीब दो घंटे का रहेगा, जिसमें उनकी कविताएं, उनके राजनीतिक जीवन किस्से और उनके कई अनछुए पहलू रहेंगे।
विज्ञापन


मुकेश ने बताया कि मंचन में अटल जी के किरदार के लिए कलाकार की तलाश की जा रही है। कोशिश रहेगी कि मंचन लोकभवन में कराया जाए। इसके लिए सरकार से भी बात की जाएगी।  मालूम हो कि इससे पहले कई चर्चित मंचनों सत्याग्रह, यशोदाबेन, रैगिंग, कस्तूरबा, भगत, चुप्पी तोड़ खुलकर बोल ,मथुरा जैसे चर्चित नाटक कर चुके मुकेश के एक विवादित नाटक 'माई सैंडिल' पर सरकार की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने रोक भी लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed