{"_id":"68c56c373c79ef3710036488","slug":"play-disclosed-corruption-lucknow-news-c-13-1-lko1020-1382675-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: हत्त तेरी किस्मत में... दिखीं भ्रष्टाचार की परतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: हत्त तेरी किस्मत में... दिखीं भ्रष्टाचार की परतें
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार। स्वयं
विज्ञापन
लखनऊ। राजनीति में व्याप्त भ्रष्टाचार पर व्यंग्य के साथ दर्शकों के मनोरंजन का भी ख्याल रखना आसान नहीं होता। भ्रष्टाचार की परतों को उजागर करने के साथ ही मंच पर अभिनय के कौशल से मनोरंजन को कायम रख पाने में नाटक हत्त तेरी किस्मत में... को काफी हद तक सफलता हासिल हुई। मशहूर नाटककार विजय तेंदुलकर के इस नाटक का मंचन कैसरबाग स्थित बलराज साहनी सभागार में इप्टा की ओर से शनिवार को किया गया। शिशिर सिंह और जिया खान के निर्देशन ने इसमें जान फूंक दी।
नाटक में उदयवीर सिंह ने भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार निभाया तो वहीं जिया अहमद खान ने आम आदमी की भूमिका में ईमानदारी के साथ अपनी बात रखी। उमेश शुक्ला, अविनाश कुमार, रश्मि सिंह, रवि गुप्ता और आशीष प्रताप ने अपनी भूमिकाओं के साथ न्याय किया। संयोजन शहजाद रिजवी का रहा। मंच संचालन दीपक कबीर ने किया। दर्शकदीर्घा में उपस्थित राकेश ,वेदा, सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ, अरविंद राज स्वरूप आदि मौजूद रहे।