फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play Daddy is inspired from le pere

Lucknow News: फ्रांसीसी लेखक फ्लोरियां जैलर के नाटक ‘ले पेरे’ से प्रेरित है डैडी

Tue, 22 Jul 2025 07:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 07:08 PM IST
विज्ञापन
play Daddy is inspired from le pere
नाटक डैडी के मंचन की जानकारी देते अनिल रस्तोगी और सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ। अमर उजाला
शहर की सबसे पुरानी नाट्य संस्था दर्पण अपना नया नाटक डैडी लेकर आ रही है। इसका मंचन 25 व 26 जुलाई को संगीत नाटक अकादमी में किया जाएगा। नाटक का निर्देशन कर रहे वरिष्ठ रंगकर्मी सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह फ्रांसीसी लेखक फ्लोरियां जैलर के नाटक ‘ले पेरे’ से प्रेरित है जिसमें डिमेंशिया से पीड़ित बुजुर्ग और उनकी बेटी की संवेदनशील कहानी मंच पर उतरेगी। महानगर में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ नाटक में मुख्य भूमिका निभा रहे वरिष्ठ रंगकर्मी व फिल्म अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सूर्यमोहन कुलश्रेष्ठ ने बताया कि यह नाटक बेटी और पिता के रिश्ते को बहुत गहराई से चित्रित करता है। एक तरफ बेटी की अपनी जिंदगी है, अपने सपने हैं, अपना प्यार है और दूसरी तरफ डिमेंशिया से पीड़ित वृद्ध पिता की देखभाल की ज़िम्मेदारी। नाटक को इस ढंग से परिकल्पित किया गया है कि हमारे दर्शक अपने तर्क-वितर्क को परे रखकर डिमेंशिया के मरीज के दृष्टिकोण से नाटक को देखें और उसके अनुभव से गुजरें।
विज्ञापन


प्रो. सत्यमूर्ति के नाम से दिया जाए पुरस्कार

डॉ. अनिल रस्तोगी ने कहा कि दर्पण संस्था के संस्थापक प्रो. सत्यमूर्ति ने थियेटर के क्षेत्र में बहुत अहम योगदान दिया है। उनके जन्म शताब्दी वर्ष पर उनकी स्मृति में संस्था नाटकों के मंचन के साथ ही विचार गोष्ठियों का आयोजन कर रही है। डॉ. रस्तोगी ने कहा कि प्रो. सत्यमूर्ति के नाम पर एक पुरस्कार की घोषणा की जाए, इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि पुरस्कार राशि के लिए अगर हमें मिलकर कुछ योगदान भी देना पड़े तो हम उसके लिए भी तैयार हैं। उन्होंने बताया कि प्रो. सत्यमूर्ति ने दर्पण संस्था की स्थापना 1961 में की थी और 1971 में लखनऊ इकाई की स्थापना की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed