फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   play at bali prekshagrih

तंगी में खानम बी ने नहीं छोड़े अपने उसूल

Tue, 24 Jun 2014 11:13 AM IST
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज 'अम्बुज'/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 24 Jun 2014 11:13 AM IST
विज्ञापन
play at bali prekshagrih

आजादी से पहले मुजरों से खानम बी की कोठी गुलजार रहती थी। यही उसकी रोजी-रोटी का जरिया भी था।

विज्ञापन


इधर अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली। उधर, मुल्क तक्सीम हो गया। सभी नवाब व रोअसा (पैसे वाले) अपनी जायदाद बेचकर पाकिस्तान चले गए। पहले तो तालुकेदार बनाए गए, फिर उन्हें भी खत्म कर दिया गया।

कोठों की रौनक पर अंधेरे काबिज होने लगे। यहां तक की फांके पड़ने की नौबत आ गई। कोठों पर लोग आते तो थे, पर तवायफों से जिस्म फरोशी की उम्मीद लेकर, जो खानम बी को कतई मंजूर न था।
विज्ञापन


तंगी के बावजूद उसने उसूलों से समझौता नहीं किया। खानम बी पूरा मोहर्रम और महीने भर के रोजे रखती। वक्त का कारवां कुछ आगे बढ़ा और खानम बी के हालात बदल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने कथक सिखाने की जिम्मेदारी खानम और कोठे की तवायफों को सौंप दी, जो उनके गुजारे का रास्ता बना।

हिंदी उर्दू साहित्य अवॉर्ड कमेटी के तीन दिवसीय साहित्यिक सम्मेलन के अंतिम दिन सोमवार को तवायफों की ये कहानी संत गाडगे प्रेक्षागृह में मंचित नाटक ‘खानम बी’ में उभरी।

एसएन लाल के लिखे नाटक का निर्देशन मिद्दत खान ने किया। नाटक में मीर जाफर अब्दुल्ला, नवाब मसूद अब्दुल्ला ने नवाबों का किरदार निभाया जबकि शबी जाफरी ने खानम बी के रोल के साथ न्याय किया।


इसके अलावा इदरीस मोहन, भारती, जावेद खान, फरीद, शकील, विनय घोषाल, अली अब्बास, अल्तमश, आफरीन, वर्षा व असिया ने भी अभिनय किया। लाइटिंग एम हफीज, मेकअप उपेंद्र सोनी व मंच सज्जा शकील की रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed