फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   platfarm changed

बदल गए 14 ट्रेनों के प्लेटफार्म

Sun, 31 Aug 2014 01:06 AM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला ब्यूरो
टीम डिजीटल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 Aug 2014 01:06 AM IST
विज्ञापन
platfarm changed

रेलवे चारबाग स्टेशन पर बढ़ते यातायात के दबाव को देखते हुए अपनी 14 ट्रेनों के प्लेटफार्म एक सितंबर रात 12 बजे से बदल देगा।

विज्ञापन


सबसे अधिक एक नंबर प्लेटफार्म की सात ट्रेनों को बदला जाएगा। इनमें वीआईपी ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस को अब प्लेटफार्म एक की जगह छह नंबर से चलाया जाएगा।

वहीं 13257/58 राजेंद्रनगर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधरण एक्सप्रेस का संचालन एक सितंबर से शुरू हो जाएगा।

ट्रेन 13257 प्रतिदिन राजेंद्रनगर से दोपहर 3:45 बजे चलकर रात 1:40 बजे लखनऊ चारबाग होते हुए सुबह 8:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में 13258 ट्रेन दोपहर 1:35 बजे आनंद विहार से चलकर रात 9:50 बजे लखनऊ होते हुए सुबह 7:45 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरल श्रेणी की 23 बोगियां होंगी।

एक सितंबर से दिल्ली के लिए चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
अगले माह दिल्ली की ट्रेनों में होने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन वाराणसी से दिल्ली के लिए एक त्रैसाप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

यह ट्रेन एक सितंबर से 14 नवंबर तक चलायी जाएगी। इस ट्रेन के चलने से प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि ट्रेन संख्या 04931 वाराणसी-दिल्ली स्पेशल ट्रेन 01 सितंबर से 14 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार व सोमवार को शाम 6:50 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 09:45 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वही वापसी में 04932 दिल्ली से 02 सितंबर से 15 नवंबर तक प्रत्येक गुरूवार, शनिवार व मंगलवार को दोपहर 1:20 बजे प्रस्थान कर इसी मार्ग से वाराणसी दूसरे दिन सुबह 06:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस विशेष गाड़ी में साधारण श्रेणी के 4, स्लीपर के 10, एसीथ्री टियर श्रेणी के 1 और 2 एसएलआर सहित कुल 14 कोच लगाये गये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed