{"_id":"5d942b608ebc3e93ab3b851b","slug":"plastic-waste-gathering-program-inaugurated-by-cm-yogi-with-mayor-and-ministers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान कार्यक्रम की सीएम योगी ने की शुरुआत, मेयर व मंत्री शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान कार्यक्रम की सीएम योगी ने की शुरुआत, मेयर व मंत्री शामिल
Wed, 02 Oct 2019 10:15 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 02 Oct 2019 10:15 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शहर को सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्त कराने के लिए बुधवार को ‘प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान’ कार्यक्रम का सीएम योगी ने शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ मंत्री बृजेश पाठक, महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन व मेयर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद थी।
मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान में सिंगल यूज प्लास्टिक को सबसे बड़ी बाधा बताया। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक से कैंसर होने का सबसे अधिक खतरा है। वैज्ञानिक शोध में ये प्रमाणित भी हो चुका है कि प्लास्टिक से कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी नागरिकों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्लास्टिक जल , वायु, पर्यावरण व पशुधन के जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा है। इसलिए इसके उपयोग न करने के लिये सभी के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाया जाना जरूरी है।
विज्ञापन
साथ उन शहरवासियों को अब कूपन मिलेगा जो अपने घर के कचरे का श्रमदान करेंगे। 1090 चौराहा, निगम के सभी जोनल कार्यालयों सहित अन्य प्रमुख चौराहों पर कचरा एकत्र करने के लिए सेंटर बनाए जा रहे हैं। वहां जाकर शहरवासी अपने प्लास्टिक कचरे का श्रमदान कर सकेंगे।

नगर निगम के पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण ने बताया कि गांधी जयंती पर जो शहरवासी प्लास्टिक कचरे का श्रमदान करेंगे उनको लकी कूपन दिया जाएगा। तीन अक्तूबर को ड्रॉ निकाला जाएगा। जिसमें प्रथम पुरस्कार 25 हजार, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार, और तृतीय पुरस्कार 10 हजार रुपये दिया जाएगा।
महापौर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि शहर के 97 वार्डों में अभियान चलेगा। हर वार्ड में तीन विधायक और एक मंत्री प्लास्टिक कचरा संग्रह श्रमदान करेंगे। कैंट के 13 वार्डों में मंत्री, विधायक नहीं जाएंगे।
यहां जमा कर सकेंगे पॉलिथीन कचरा
1090 चौराहा, नगर निगम मुख्यालय लालबाग, चारबाग स्टेशन, घंटाघर, गऊघाट, कुड़िया घाट, मुंशीपुलिया चौराहा, पक्का पुल, पुरनिया चौराहा, झूलेलाल वाटिका, बंगला बाजार चौराहा, नगर निगम के आठों जोन कार्यालयों पर।
नगर आयुक्त ने काटा 100 रुपये का चालान
कार्यक्रम की तैयारी के दौरान लोहिया पथ नगर एक व्यक्ति को पॉलिथीन ले जाते देख नगर आयुक्त ने उसे रोका और जागरूक करते हुए उसका 100 रुपये का चालान काटा।