फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Plantation programme on birthday of Menka Gandhi.

अंबेडकरनगर: भाजपा सांसद मेनका गांधी के जन्मदिन पर चला पौधरोपण अभियान

Mon, 26 Aug 2019 09:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2019 09:34 PM IST
विज्ञापन
Plantation programme on birthday of Menka Gandhi.
पौधरोपण करते कार्यकर्ता। - फोटो : amar ujala

सांसद मेनका गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में अंबेडकरनगर के कंजा इस्माइलपुर गांव में युवा भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पौधरोपण अभियान चलाया। युवाओं ने पर्यावरण की बेहतरी के लिए पौधरोपण का संकल्प लिया। कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से समाज को होने वाले नुकसान को लेकर युवाओं को खुद जागरूक रखते हुए दूसरों को जागरूक व प्रेरित करने की जरूरत है।

विज्ञापन


जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के रामगढ़ रोड स्थित इस्माइलपुर हनुमान मंदिर प्रांगण में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ युवा भाजपा नेता प्रतीक पाण्डेय ने किया। एक दिन पहले रविवार को सुल्तानपुर जिले में पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी से मिले प्रतीक ने युवाओं को बताया कि मेनका ने वहां अधिकाधिक पौधरोपण के निर्देश दिए। इसी क्रम में उनके जन्मदिन पर यह अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि धरती को हरा भरा रखने व पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशेष मुहिम छेड़ रखी है। अब हम सभी की जिम्मेदारी है कि उनके अभियान को सफल बनाने के लिए न सिर्फ खुद जागरूक हों, बल्कि दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामूहिक प्रयास से ही प्रदूषित हो रहे पर्यावरण को बचाया जा सकता है। युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से पौधे लगाएं। साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर भी ठोस कदम उठाएं। वक्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर कई गणमान्य नागरिक व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed