फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   planning to make janeshwar mishra park more attractive

50 हजार की साइकिल से बच्चे करेंगे लखनऊ के इस पार्क में सैर

Tue, 21 Jul 2015 02:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Jul 2015 02:13 PM IST
विज्ञापन
planning to make janeshwar mishra park more attractive

जनेश्वर मिश्र पार्क को और अधिक मनोरंजक बनाने और बच्चों को आकर्षित करने के लिए नई प्लानिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत पार्क में अब महंगी साइकिलें लाई जाएगी, जिनकी कीमत 50 हजार रुपये तक होगी।

विज्ञापन


इस स्पेशल साइकिल पर 14 सवारी एक साथ बैठेंगी और पैडल भी मारेंगी। इसके अलावा यहां बैट्रीचलित कार का मजा भी लिया जा सकेगा। इसकी बाकायदा सालाना क्लब मेंबरशिप होगी।
विज्ञापन

 
इस मेंबरशिप से जुड़ने वाले लोग इन दोनों सेवाओं का आनंद ले सकेंगे। साथ ही भविष्य में पार्क में बाल ट्रेन चलाने का भी प्रस्ताव प्राधिकरण बना रहा है, जिसको जल्द ही शासन को प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाल ट्रेन के जरिये बच्चे आसानी से इतने बड़े पार्क का आनंद ले सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि, पार्क में अब रौनक दिन पर दिन बढ़ती जा रही है।

बहुत बड़ा होने की वजह से लोगों खासतौर पर बच्चों को घूमने में कोई समस्या न हो, इसको लेकर कोशिशें की जा रही हैं। एलडीए बड़ी संख्या में साइकिलें खरीद रहा है।

‌फ‌िलहाल आ चुकी हैं 25 साइक‌िलें

planning to make janeshwar mishra park more attractive

इनमें 50 हजार रुपये कीमत तक की साइकिलें होंगी। इन साइकिल पर बैठ कर लोग आसानी से पार्क में घूम सकेंगे जबकि, बैट्री चलित कार भी मंगाई जा रही हैं। इन संसाधनों के लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए एक क्लब बनाया जाएगा। इस क्लब में सालाना सदस्यता होगी। इस क्लब में सदस्यता के लिए कुछ शुल्क का प्रावधान भी भविष्य में किया जाना संभव है।

जनेश्वर मिश्र पार्क में फिलहाल गियर और नॉन गियर 25 साइकिलें लाई जा चुकी हैं जबकि, 14 बच्चों के एक साथ साइकिल चलाने का नजारा भी यहां भविष्य में देखने को मिलेगा।

इस साइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। 14 पैडल एक साथ मारे जाएंगे जबकि सभी सवार साइकिल को मिल कर नियंत्रित करेंगे। जनेश्वर मिश्र पार्क में काफी लंबा साइकिल ट्रैक है। ऐसे में साइकिल देने की ये परियोजना काफी सफल होने की उम्मीद की जा रही है।

सितंबर से टिकटिंग संभव

planning to make janeshwar mishra park more attractive

जनेश्वर मिश्र पार्क में सितंबर महीने से टिकट लगना शुरू किया जा सकता है। फिलहाल ये पार्क रविवार और शनिवार को पूरा दिन जबकि, बाकी दिन सुबह और शाम को खुलता है। पार्क फिलहाल निशुल्क है।

यहां आने जाने वालों से कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है। मगर सितंबर से पार्क को पूरे सप्ताह के लिए खोला जाएगा। इसलिए यहां टिकटिंग भी शुरू होगी। यहां लगभग 32 एकड़ में वाटर बॉडी है, जिसकी रौनक सितंबर से बढ़ने लगेगी।

यहां 10 गंडोला बोट के अलावा, छोटी मोटर बोट और पैडल बोट भी लाई जा रही हैं। इनका आनंद यहां आने वाले सैलानी ले सकेंगे। सभी तरह की बोट्स के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। नौका संचालन को भी पार्क में ठेके पर ही दिया जाएगा। यहां की वाटर बॉडी छह फीट गहरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed