{"_id":"78e34e271dbbf3482a173c08601f8947","slug":"planning-of-yaseen-bhatkal","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये था भटकल का नापाक मंसूबा, जो नहीं हुआ कामयाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये था भटकल का नापाक मंसूबा, जो नहीं हुआ कामयाब
लखनऊ/विष्णु मोहन
Updated Sun, 01 Sep 2013 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में विस्फोट करने के बाद आतंकियों की पश्चिम बंगाल होते हुए बंगलादेश के रास्ते पाकिस्तान निकलने की योजना थी।
विज्ञापन
इस मंसूबे को कामयाब करने के लिए आईएम कमांडर यासीन भटकल अपने कुछ साथियों का बंगलादेश से पासपोर्ट बनवाने की कोशिश में था।
यूपी समेत अन्य राज्यों में धमाकों की योजना बना रहे आतंकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के कमांडर यासीन भटकल के मंसूबों की जानकारी से सतर्क हुई जांच एज़ेंसियों ने उससे उसकी योजनाओं के बारे में पूछताछ की है।
जांच एजेंसियों ने यह जानने की कोशिश की है कि यासीन का इरादा किस राज्य में कहां धमाका करने का था। इसे कैसे अंजाम दिया जाता। किस माड्यूल का इस्तेमाल होता और कब करने का इरादा था।
विज्ञापन
इसके साथ ही यह भी पता करने की कोशिश हो रही कि विस्फोट के बाद आतंकी किस राह से कहां भागते या कहां पनाह लेते।
सूत्रों के मुताबिक अभी तक की पूछताछ में यह सामने आया है कि यूपी और बिहार में संभावित धमाकों के बाद आतंकियों का इरादा पश्चिम बंगाल होते हुए बंगलादेश और फिर पाकिस्तान या किसी खाड़ी देश निकल जाने की थी।
विज्ञापन
इसके लिए यासीन पिछले कुछ वर्षों के दौरान कई बार बंगलादेश गया था और अपने साथियों के लिए पासपोर्ट बनवाने की कोशिश में था।
पासपोर्ट इसलिए नहीं बन सके थे क्योंकि अभी वह यूपी में धमाकों के लिए माड्यूल तय नहीं कर सका था। इसके लिए उसने आईएसआई के अपने आकाओं से भी विमर्श किया था।
आईएसआई ने भी उसे नए माड्यूल हासिल करने में मदद का आश्वासन दिया हुआ था। इस काम को जल्दी ही अंजाम दिया जाना था।