फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan of recruitment for 68500 teachers to be declared soon.

UPTET रिजल्ट के बाद 68,500 शिक्षकों की भर्ती का कार्यक्रम जल्द, शिक्षामित्रों को मिलेगा 'वेटेज'

Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 17 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
plan of recruitment for 68500 teachers to be declared soon.
demo pic

बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का कार्यक्रम इसी सप्ताह जारी हो सकता है। विभाग ने परीक्षा नियामक प्राधिकारी से परीक्षा कराने को कहा है। प्रदेश में कुल 68,500 सहायक अध्यापकों की भर्तियां होनी हैं।

विज्ञापन


टीईटी 2017 का परिणाम 15 दिसंबर को जारी होने के बाद विभाग ने सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की है। अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा नियामक प्राधिकारी लिखित परीक्षा का कार्यक्रम घोषित करने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिक्षा सत्र 2018-19 शुरू होने से पहले सभी जिलों में सहायक अध्यापकों के खाली पदों पर भर्ती करने की योजना है। इसके लिए फरवरी में भर्ती परीक्षा की तैयारी है। इसका परिणाम आने के बाद प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खाली पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती के लिए बनेगी मेरिट

plan of recruitment for 68500 teachers to be declared soon.
प्रतीकात्मक फोटो

सहायक अध्यापक भर्ती के लिए मेरिट बनेगी। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने मापदंड तय किए हैं। 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और बीटीसी में मिले प्रतिशत अंक का दस प्रतिशत मेरिट में जोड़ा जाएगा।

इसके अलावा सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में प्राप्त अंक का 60 फीसदी जोड़कर मेरिट तैयार की जाएगी। शिक्षा मित्रों को 2.5 अंक प्रतिवर्ष अनुभव का वेटेज मिलेगा। अधिकतम 25 अंक का भारांक दिया जाएगा।

इस पर अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा राजप्रताप सिंह का कहना है कि शिक्षक भर्ती की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जल्द घोषित होगा। इस परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद जिलेवार सहायक अध्यापकों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed