फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan of interview for village development officer.

वीडीओ के 3133 पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू 28 मार्च से, आयोग ने जारी किया कार्यक्रम

Sun, 11 Mar 2018 12:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 11 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
plan of interview for village development officer.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने पिछली सरकार में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद के लिए आयोजित लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए नए सिरे से इंटरव्यू का कार्यक्रम जारी किया है। इंटरव्यू 28 मार्च से शुरू होंगे और छह जून तक  चलेंगे।

विज्ञापन


आयोग के मुताबिक विज्ञापन संख्या-3-परीक्षा/2016 के अंतर्गत ग्राम विकास अधिकारी के 3133 पदों के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके लिए हुई लिखित परीक्षा में 16,070 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल करार दिए गए थे। आयोग ने 27 फरवरी की अपनी बैठक में इन अभ्यर्थियों का नए सिरे से साक्षात्कार लेने का फैसला किया था। इसके मुताबिक 28 मार्च से साक्षात्कार शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन


आयोग के सचिव अरविंद कुमार चौरसिया ने विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिस क्रम में पूर्व में अभ्यर्थियों के साक्षात्कार तय किए गए थे, उसी क्रम में 28 मार्च से इंटरव्यू होंगे। आयोग ने प्रत्येक दिन 300 अभ्यर्थियाें का साक्षात्कार लेने का फैसला किया है। इसके लिए रिपोर्टिंग समय रोज सुबह नौ बजे होगा। 24 मई को सबसे कम 170 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। सचिव ने कहा है कि अभ्यर्थी अपने साक्षात्कार पत्र व अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट www.upsssc. gov.in पत्र से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वे अभ्यर्थी जिनका इंटरव्यू पूर्व में हो चुका है, उन्हें भी नए सिरे से इंटरव्यू देना होगा। हालांकि उनसे इंटरव्यू शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके अलावा जो अभ्यर्थी न्यायालय के आदेशों से जुड़े हैं, उनके बारे में अलग से सूचना दी जाएगी। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयन की पूरी प्रक्रिया सतर्कता जांच के अधीन है। भर्ती की सतर्कता जांच पहले से ही चल रही है।

12 मार्च को होने वाली सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा टली

plan of interview for village development officer.

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों में इंटरव्यू के लिए विशेषज्ञों का चयन शुरू कर दिया है। इसके लिए समूह क के कार्यरत अथवा सेवानिवृत्त अधिकारियों से आवेदन मांगा गया है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर बायोडाटा का एक प्रारूप भी जारी किया है। इच्छुक कार्यरत व सेवानिवृत्त अधिकारी 20 मार्च तक आयोग कार्यालय को अपना बायोडाटा भेज सकते हैं।

आयोग का पहला विज्ञापन भी जल्द
आयोग ने पहले विज्ञापन की तैयारी भी तेज कर दी है। युवा कल्याण विभाग के 694 पदों के लिए अगले सप्ताह विज्ञापन जारी किया जा सकता है। इस बाबत जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed