फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   plan of diwali celebration in ayodhya.

अबकी बार यादगार होगी अयोध्या की दीवाली, एक लाख 71 हजार दीपों से जगमगाएगी राम की पैड़ी

Tue, 10 Oct 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
plan of diwali celebration in ayodhya.
राज्यपाल राम नाईक ने देखा प्रजेंटेशन - फोटो : amar ujala

छोटी दिवाली के मौके पर 18 अक्तूबर को अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम में राम की पैड़ी पर 1,71,000 दीप जलाए जाएंगे। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी, केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री एल्फांस कन्नथानम, केंद्रीय संस्कृति राज्यमंत्री डॉ. महेश शर्मा सहित स्थानीय सांसद, विधायक व बड़ी संख्या में श्रद्धालु तथा पर्यटक शामिल होंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन अवनीश अवस्थी ने सोमवार को राजभवन में राज्यपाल के समक्ष अयोध्या के पर्यटन विकास के लिए तैयार ‘नव्य अयोध्या’ का प्रस्तुतीकरण दिया।

विज्ञापन


राज्यपाल ने प्रस्तुतीकरण की सराहना करते हुए कहा, अयोध्या को पर्यटन स्थल बनाने के लिए श्रद्धालुओं व पर्यटकों के लिए उच्च कोटि की सुविधाएं तैयार की जाएं। अवस्थी ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में अयोध्या की हेरिटेज वॉक, भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन को दर्शाते हुए भव्य शोभायात्रा, रामकथा पार्क  में पूजन-वंदन और श्रीराम के प्रतीकात्मक राज्याभिषेक का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके बाद राज्यपाल व मुख्यमंत्री द्वारा अयोध्या के विकास से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास, प्रधानमंत्री आवास योजना, नए बिजली कनेक्शन तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र आदि का वितरण होगा। सरयू नदी पर बने नए घाट में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री द्वारा आरती की जाएगी तथा नदी तट पर लेजर शो का आयोजन होगा। कार्यक्रम में इंडोनेशिया और थाईलैंड के कलाकार रामलीला का मंचन भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये की जा रही हैं तैयारियां

plan of diwali celebration in ayodhya.

अवस्थी ने बताया कि पर्यटन विभाग द्वारा अयोध्या को पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए रामकथा गैलरी, सरयू तट का विकास, रानी हो का स्मारक, घाटों का सुधार विशेषकर गुप्तार घाट जहां भगवान श्रीराम ने जल समाधि ली थी, दिगंबर अखाड़ा परिसर में बहुउद्देश्यीय प्रेक्षागृह का निर्माण, राम की पैड़ी, पर्यटकों के ठहरने के स्थल, सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी, पुलिस बूथ, आवागमन के साधन सहित अन्य नागरिक सुविधाएं जैसे शौचालय, जल निकासी के साथ-साथ एनजीटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने पर सरयू तट पर भगवान श्रीराम की भव्य प्रतिमा का निर्माण भी कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के समेकित पर्यटन विकास के लिए 195.89 करोड़ की डीपीआर केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को भेजी गई थी। केंद्र नेे 133.70 करोड़ की राशि स्वीकृत कर राज्य सरकार को भेज दी है।

जगह-जगह होगा भगवान राम का स्वागत
इस वर्ष अयोध्या में छोटी दिवाली यादगार होगी। 18 अक्तूबर की सुबह 7 से 9 बजे तक राम भजनों के साथ हेरिटेज वॉक होगा तो लंका विजय के बाद भगवान श्रीराम, सीता और लक्ष्मण के दोपहर 2 बजे अयोध्या पहुंचने पर जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। लंका विजय के बाद भगवान राम 2 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। साकेत महाविद्यालय से अयोध्या के मुख्य मार्गों से होते हुए राम की शोभायात्रा शाम 4 बजे रामकथा पार्क पहुंचेगी जहां राज्यपाल और मुख्यमंत्री योगी उनका स्वागत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed