फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PL Puniya speaks on BSP and Mayawati.

'फूट चुका है बसपा का गंदगी से भरा घड़ा'

Thu, 08 Jan 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरखपुर Updated Thu, 08 Jan 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
PL Puniya speaks on BSP and Mayawati.

बसपा में जारी अंतर्कलह को लेकर उठे सवाल पर राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि मायावती द्वारा रुपये लेने का मामला कोई नया नहीं है। ऐसी बातें हमेशा उठती रही हैं। जो आज बसपा छोड़ने के बाद आरोप लगा रहे हैं, वही कभी लोगों को फांस कर मायावती तक रुपये पहुंचाने का काम करते थे।

विज्ञापन


पीएल पुनिया यहां अनुसूचित जाति-जनजाति से जुड़े मामलों की समीक्षा करने आए थे। बैठक समाप्त होने के बाद जीडीए सभागार में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि बसपा का गंदगी का घड़ा भर गया है. जिसके फूटने से गंदगी अब बाहर आ रही है। राजनीति से इस गंदगी का सफाया होना चाहिए।
विज्ञापन


सीमा पर बिगड़े हालात पर उन्होंने कहा कि पाक की ओर से भारत की 40 चौकियों पर लगातार हो रही फायरिंग के लिए एनडीए की विदेश नीति जिम्मेदार है। कहा कि बातों की बजाय बुलेट से पाक को सबक सिखाने का दावा कर सरकार में आने वाली एनडीए की कथनी करनी में फर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में 20 से ज्यादा जवान अब तक शहीद हो चुके हैं। सरकार को कठोरता से जवाब देना चाहिए। आस्था एवं धर्म को व्यक्तिगत बताते हुए उन्होंने हिंदूवादी संगठनों के घर वापसी अभियान को गलत ठहराया।

प्रदेश में हो रही दलितों के उत्पीड़न की घटनाएं

PL Puniya speaks on BSP and Mayawati.

सुनंदा पुष्कर की मौत के साल भर बाद एफआईआर दर्ज करने के मामले में बोले कि साक्ष्यों के आधार पर जो दोषी मिले उस पर कार्रवाई हो। राजनीतिक आधार पर उत्पीड़न नहीं होना चाहिए।

राममंदिर को भाजपा का राजनीतिक एजेंडा बताते हुए कहा कि श्रीराम जन-जन के मन में हैं,  असलियत में वही राममंदिर है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की तरफ से अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाए जाने की वजह से प्रदेश में एससी-एसटी के उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं।

गौरतलब है कि भाजपा और हिंदूवादी संगठन लगातार भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, अभी हाल ही में उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा था कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए जरूरी है कि प्रत्‍येक हिंदू कम से कम चार बच्चे पैदा करे।

इसके अलावा आरएसएस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भी भारत को कई बार हिंदू राष्ट्र बताया, जिससे कि राजनीति कई बार गर्मायी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed