फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pizza delivery bikes to be in commercial grade.

पिज्जा डिलीवरी बाइक अब होंगी कॉमर्शियल श्रेणी में

Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 10 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Pizza delivery bikes to be in commercial grade.

सूबे में पिज्जा डिलीवरी करने वाली मोटरसाइकिलों को अब कॉमर्शियल वाहनों की श्रेणी में रखा जाएगा। हाईकोर्ट की फटकार के बाद राज्य सरकार इसके लिए नियमावली में जरूरी संशोधन करने जा रही है। परिवहन विभाग की ओर से तैयार किए जा रहे प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में लाने की तैयारी है।

विज्ञापन


दरअसल, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने हाल ही इससे संबंधित पीआईएल की सुनवाई के दौरान प्रमुख सचिव परिवहन को आड़े हाथों लिया था।

अदालत ने कहा था कि पिज्जा व अन्य सामानों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए दुपहिया वाहनों में कुछ परिवर्तन कर उसे व्यावसायिक रूप दे दिया जाता है।

ये गाड़ियां भीड़ में काफी तेज गति से चलती हैं। इससे आम लोगों को खतरा बना रहता है। इन पर रोकथाम के लिए नियम-कानून बनने चाहिए।

बढ़ेगा पंजीकरण व रोड टैक्स

Pizza delivery bikes to be in commercial grade.

अदालत के आदेश के मद्देनजर परिवहन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। अब इन बाइक को कॉमर्शियल वाहनों की श्रेणी में रखने की तैयारी है। इससे इनका पंजीकरण व रोड टैक्स भी बढ़ जाएगा। रोड टैक्स कितना रखा जाए, इस पर विचार-विमर्श चल रहा है।

ओवरस्पीड पर भी लगेगा अंकुश
डिलीवरी बॉयज को तय समय में उपभोक्ताओं तक पिज्जा पहुंचाना होता है। ऐसे में वे तेज गति और बेतरतीब तरीके से बाइक चलाते हैं।

बाइक में पीछे बड़े-बड़े बॉक्स लगे होने के कारण कई बार हादसे भी होते हैं। इसे देखते हुए सरकार इनकी स्पीड पर नियंत्रण रखने के लिए भी नियम बनाने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed