फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   piyush goyal warns officers.

नई व्यवस्था में काम नहीं कर सकते तो इस्तीफा देकर घर जाएं: मोदी के मंत्री

Tue, 11 Apr 2017 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 11 Apr 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
piyush goyal warns officers.
केंद्रीय उर्जा एवं कोयला मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala

‘ये संदेश सब जगह तक दे दो, अगले एक हफ्ते के अंदर जितने लोगों को नई व्यवस्था में काम करने में किसी भी प्रकार से कठिनाई हो। बड़े से बड़ा व्यक्ति हो, ये मैसेज चला दें। एक हफ्ता है उनके पास, सम्मान के साथ इस्तीफा देकर चला जाए। उसको पेंशन मिल जाएगी, जो भी सरकारी कानूनी व्यवस्था में है उसके हिसाब से।’

विज्ञापन


ये शब्द केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री पीयूष गोयल के हैं। उन्होंने 27 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों को इस तरह से हिदायत व नसीहतें दी थीं। इसका खुलासा उस बैठक के सोमवार को वायरल हुए वीडियो से हुआ है।
विज्ञापन


इसके बाद सूबे के राजनीतिक गलियारों और ऊर्जा विभाग में हलचल मच गई है। यूपी में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए आयोजित इस बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में गोयल ने कई बार तल्ख अंदाज में अफसरों को कार्यशैली में सुधार की नसीहत दी। उन्हें कहा, यह व्यवस्था सूट नहीं करती है तो एक हफ्ते का समय है, रेजिग्नेशन देकर सम्मान से निकल जाओ।

25 सितंबर 2018 तक हर घर में पहुंचानी है बिजली

piyush goyal warns officers.

केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री ने 25 सितंबर 2018 तक सूबे के हर एक घर में बिजली पहुंचाने का लक्ष्य दिया है। उन्होंने अफसरों से स्पष्ट कहा, हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मशताब्दी वर्ष मना रहे हैं। लिहाजा 25 सितंबर 18 तक यह काम खत्म होना चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा, आप सोचिए कि अगर आपके बच्चे को 40-42 डिग्री सेल्सियस की गर्मी में रहना पड़े तो क्या होगा। शत प्रतिशत घरों में 24 घंटे बिजली पहुंचनी चाहिए।

रिश्वत में चाय भी पी तो सख्त कार्रवाई होगी
गोयल ने कहा कि ये संदेश नीचे ऊपर सब जगह पहुंच जाए। विद्युत विभाग में एक रुपये की भी रिश्वत नहीं चलेगा। चाय भी पी किसी की तो उस व्यक्ति पर सख्त कार्रवाई होगी। यही नहीं, उन्होंने हिदायत देते हुए कहा, अगर कोई पुराना कांट्रेक्टर के साथ मिलीभगत, किसी की रिश्तेदारी में कांट्रेक्ट, पुराना कुछ भी हिसाब किताब चल रहा है, उसको मेहरबानी करके तुरंत खत्म करें। साथ ही कहा, किसी ठेकेदार को लगता है कि हम नई व्यवस्था में नहीं जुड़ सकते हैं, वो बात कर लें, उसे टर्मिनेशन ऑर्डर दो और बाहर कर दो।

अफसरों से बोले गोयल, अपनी आदतें बदल लें

piyush goyal warns officers.

गोयल ने अधिकारियों से कहा कि अपनी आदतें बदल लें, अपने खर्चे बदल लें। लाइनमैन के लिए कह रहा हूं, इंसपेक्टर्स के लिए कह रहा हूं, क्वालिटी चैकर्स के लिए कह रहा हूं, कांट्रेक्टर्स के लिए कह रहा हूं। जिसको नई व्यवस्था में काम करने में तकलीफ है, वह रिजाइन करने और चले जाने के लिए फ्री है।

बिडिंग जहां-जहां हो रही है उसे कॉफिडेंस दिलाओ, एक रुपये का भ्रष्टाचार नहीं होगा। जहां-जहां बिडिंग प्रोसेस सुधार सकते हो तो बिडिंग प्रोसेस सुधारो।

गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा
गोयल ने उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के अधिकारियों से कहा कि काम की गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं होगा। उन्होंने कहा, मेरे अधिकारियों को ये मैसेज बहुत अच्छी तरह से घुटा हुआ है, अभी यूपी के अधिकारियों में नीचे और ऊपर दोनों, आपके सीनियर्स को भी पता चल जाए और जूनियर्स को भी। जरूरत पड़े तो वीडियो कांफ्रेंसिंग या टेलीफोन कॉल भी करें।

क्लब और गोल्फ क्लब भूल जाओ

piyush goyal warns officers.

वीडियो में गोयल कहते दिख रहे हैं कि अब 24 घंटे काम, काम के अलावा कुछ नहीं। जिस जिस की गोल्फ कोर्स में मेंबरशिप है, क्लब मेंबरशिप है भूल जाओ। अगर किसी को रात में कोई और काम की आदतें हैं तो अच्छा है रिहैब कर लो अपने आपको। परिवार भी खुश रहेगा।

वाराणसी तो मैं खुद आऊंगा काम देखने
गोयल ने मीटिंग में पूछा कि वाराणसी का कौन है। फिर बोले- वाराणसी तो मैं खुद आऊंगा देखने, अभी तीर की तरह काम होना चाहिए। ट्रांसफार्मर, वायरिंग जहां-जहां चेंज करनी है, करें। सिर्फ हर चीज कैरी ऑन बिजनेस के रूप में नहीं चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed