फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pitru paksha will start on 17 sep

श्रद्धा अर्पित करने का पर्व पितृपक्ष आरंभ, जानें कैसे करें पिंड दान

Fri, 16 Sep 2016 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Sep 2016 03:03 PM IST
विज्ञापन
pitru paksha will start on 17 sep
पितृपक्ष - फोटो : demo pic

पितरों के प्रति श्रद्धा अर्पित करने का पर्व पितृपक्ष शनिवार से शुरू होगा। ज्योतिषियों के मुताबिक पूर्णिमा को मृत्यु पाए पूर्वजों का तर्पण-श्राद्ध शुक्रवार को ही करना श्रेयस्कर रहेगा। 

विज्ञापन


गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि गुरुवार देर रात 2:22 बजे से पूर्णिमा लग गई, जो शुक्रवार रात 12:49 तक ही रहेगी। इसलिए पूर्णिमा को मृत्यु पाए पूर्वजों का श्राद्ध शुक्रवार को ही करना श्रेयस्कर रहेगा।
विज्ञापन


शनिवार सुबह आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा लगने से पितृपक्ष में पितरों का पूजन-तर्पण शुरू हो जाएगा। आचार्य ने बताया कि जिन तिथियों में पूर्वजों की मृत्यु होती है, यजमानों को पितृपक्ष के दौरान उन्हीं तिथियों में अपने पितरों का तर्पण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पितरों का श्राद्ध-तर्पण मध्याह्न में किया जाना श्रेयस्कर रहता है। सुबह स्नान-पूजन के बाद तर्पण के साथ पिंडदान करना चाहिए। हथेली भर अनाज का पिंड (जौ के आटे या खीर या गौ दुग्ध के खोये) बनाकर उसे पितरों को अर्पित करना चाहिए।

इसके अलावा गंगाजल, कुश, काले तिल, फूल-फल और दुग्ध व उनसे बने खाद्यान्न अर्पित करने चाहिए। मध्याह्व से पूर्व ब्राह्मण को भोजन कराने के साथ उन्हें यथा योग्य वस्त्रादि दान देना चाहिए। 

गायत्री ज्ञान मं‌द‌िर में रोज होगा तर्पण

pitru paksha will start on 17 sep
‌प‌ितृपक्ष - फोटो : demo pic

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर सेक्टर-9 स्थित में पितृपक्ष पर सामूहिक पिंड तर्पण होगा। ये पूरे पितृ पक्ष में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से होगा।

पिंड तर्पण के बाद गायत्री यज्ञ होगा। कार्यक्रम संयोजक गायत्री परिवार के उमानंद शर्मा ने बृहस्पतिवार को बताया कि  16 से 30 सितंबर तक सामूहिक पिंड तर्पण होंगे।

पितर के दौरान हर दिन के हिसाब से पितरों के तर्पण श्राद्ध होंगे। उन्होंने बताया कि तर्पण-श्राद्ध में सम्मिलित होने के लिए एक दिन पहले पूर्व पंजीयन करा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed