फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pitra paksha from 9th september.

पितृपक्ष 9 से, पूर्णिमा का श्राद्ध 8 को उत्तम

Sat, 06 Sep 2014 01:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 06 Sep 2014 01:42 PM IST
विज्ञापन
pitra paksha from 9th september.

पितरों के प्रति श्रद्धा का पर्व पितृपक्ष मंगलवार शुरू हो रहा है, लेकिन सोमवार को मध्याह्न भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा का मान होने से पूर्णिमा को पितरों का तर्पण-श्राद्ध कर्म करना श्रेयस्कर रहेगा।

विज्ञापन


मंगलवार से आश्विन कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा लगने से पितृपक्ष में पितरों का पूजन-तर्पण उसी दिन से शुरू हो जाएगा।

पितृपक्ष की जिन तिथियों में पितरों-पूर्वजों की मृत्यु होती है, जजमानों को उन्हीं तिथियों में अपने पितर का तर्पण करना चाहिए।

इसके अलावा प्रतिदिन भी पितरों का श्राद्ध करना चाहिए। महानगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि सोमवार को सुबह 10:08 बजे से पूर्णिमा लग जाएगी, मंगलवार को सुबह 7:44 बजे तक पूर्णिमा का मान रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोमवार को मध्याह्न में ही पूर्णिमा का मान मिलने के चलते व्रत, श्राद्ध की पूर्णिमा का उसी दिन तर्पण करना उत्तम रहेगा।

जबकि मंगलवार को प्रतिपदा से पितृपक्ष की तिथिवार तर्पण होगा। आचार्य ने बताया कि पितृपक्ष केदौरान नवमी को सुहागिन औरतों का और अकाल मृत्यु पाए या जिनका मृत्यु काल स्पष्ट न हो उन्हें अमावस्या को तर्पण करना चाहिए। इस दौरान मंगल कार्यों से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजन विधि
आचार्य प्रदीप के मुताबिक, सुबह स्नान-पूजन के बाद जजमान को पितरों को तर्पण के साथ पिंडदान करना चाहिए। हथेली भर अनाज का पिंड (जौं के आटे या खीर या गौ दुग्ध के खोये) बनाकर उसे पितरों को अर्पण करना चाहिए। इसके अलावा गंगाजल, कुश, काले तिल, फूल-फल और दुग्ध व उनसे बने खाद्यान्न अर्पण करने चाहिए।


मध्याह्न से पहले ब्राह्मण को भोज कराने के साथ उन्हें यथायोग्य वस्त्रादि दान देना चाहिए। आचार्य के मुताबिक, सुबह 11 बजकर 33 मिनट से 12 बजकर 21 मिनट के मध्य पितृपक्ष के श्राद्ध के लिए बेहतर समय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed