फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pistol used in murder of munna bajrangi recovered.

मुन्ना बजरंगी की हत्या के लिए इस्तेमाल हुई पिस्टल बरामद, दो मैगजीन के साथ मिले 22 जिंदा कारतूस

Tue, 10 Jul 2018 10:30 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 Jul 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
 pistol used in murder of munna bajrangi recovered.
माफिया मुन्ना बजरंगी

माफिया मुन्ना बजरंगी की हत्या के लिए इस्तेमाल किए गए पिस्टल को बरामद कर लिया गया है। पिस्टल के साथ 22 जिंदा कारतूस और दो मैगजीन भी बरामद की गई हैं। घटनास्थल से फोरेंसिक टीम को 10 खोखे मिले थे। हत्या में .32 बोर को तमंचे का इस्तेमाल कर उसे गटर में फेंक दिया गया था।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुन्ना बजरंगी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। जिसके अनुसार, माफिया को 10 गोलियां मारी गई थीं, जो कि शरीर को छेदते हुए पार निकल गईं। मुन्ना के शरीर में 20 साल पुरानी मुठभेड़ की एक गोली ही मिली है। गौरतलब है कि सोमवार सुबह बागपत जेल में मुन्ना बजरंगी की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। उसे रविवार को ही झांसी की जेल से बागपत शिफ्त किया गया था।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से यूपी की जेलों में कैदियों की सुरक्षा फिर सवालों के घेरे में आ गई है। वहीं, मुन्ना बजरंगी की पत्नी सीमा सिंह ने हत्या को सियासी षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने कहा कि हमें इंसाफ चाहिए। इसके लिए वे लखनऊ में मुख्यमंत्री के यहां धरना देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी के साले हेमंत सिंह ने बताया कि शासन-प्रशासन ने बिना मजिस्ट्रेट की अनुमति के मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में दाखिल किया। जबकि उसे पुलिस लाइन लेकर आना था। वह बीमार था और न्यायालय में अर्जी भी लगाई थी कि बीमारी के कारण नहीं आ सकता है। वह बीपी, न्यूरो, आर्थो की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हेें षड्यंत्र के तहत जबरन बागपत लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed