{"_id":"6a99e3e057a6ec2cd202130d","slug":"pipeline-repaired-at-kgmu-oxygen-and-water-crisis-averted-lucknow-news-c-13-lko1070-1904379-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: केजीएमयू में पाइपलाइन की हुई मरम्मत, ऑक्सीजन-पानी का संकट टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: केजीएमयू में पाइपलाइन की हुई मरम्मत, ऑक्सीजन-पानी का संकट टला
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी भवन के बीच दीवार गिरने से क्षतिग्रस्त ऑक्सीजन और पानी की पाइपलाइन बृहस्पतिवार को ठीक कर दी गई। मरम्मत के बाद शताब्दी भवन में दोनों की आपूर्ति बहाल हो गई। इससे यहां भर्ती 300 से अधिक मरीजों, डॉक्टरों और तीमारदारों को राहत मिली।
बुधवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई थी। ऑक्सीजन आपूर्ति प्रभावित होने पर केजीएमयू प्रशासन ने तत्काल सिलेंडर की व्यवस्था कर गंभीर मरीजों तक ऑक्सीजन पहुंचाई। पानी की आपूर्ति बाधित होने से अस्पताल की नियमित व्यवस्थाएं भी प्रभावित हुईं। ऑक्सीजन और पानी की व्यवस्था सामान्य नहीं होने के कारण 15 से अधिक मरीजों के ऑपरेशन टालने पड़े थे।
कर्मचारियों ने तेजी से मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की जिसके बाद शताब्दी भवन के ऑपरेशन थिएटरों का संचालन भी शुरू हो गया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि टाले गए ऑपरेशन शनिवार को किए जाएंगे।