फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pilgrims on a bus attacked after asking for way, six injured

Lucknow News: रास्ता मांगने पर बस में सवार श्रद्धालुओं पर हमला, छह घायल

Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 30 Sep 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Pilgrims on a bus attacked after asking for way, six injured
घटनास्थल पर मौजूद बस यात्री और घायल अमित वर्मा।
बख्शी का तालाब। महिगवां में सोमवार रात रास्ता मांगने पर हुए विवाद में ग्रामीणों ने बस में सवार श्रद्धालुओं पर हमला कर दिया। हमले में छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

महिगवां के बीबीपुर निवासी अमित वर्मा के मुताबिक, गांव के 65 श्रद्धालु बस से बरेली के मनौना धाम स्थित खाटू श्याम मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। बसेना गांव के पास कुछ लोग सड़क पर पिकअप खड़ी कर केले लाद रहे थे। आरोप है कि बस चालक ने रास्ता मांगा तो उन लोगों ने मना कर दिया। इस पर चालक ने बस सड़क के नीचे उतार दी। बस पलटने से बची और यात्री घबरा गए। यात्रियों ने पिकअप पर केला लाद रहे बसेना गांव के विनीत, प्रदीप, संदीप, मनीष, विद्यासागर व दस अज्ञात लोगों का विरोध किया तो आरोपियों ने सभी पर लाठी-डंडों और हंसिये से हमला कर दिया। बस में सवार सुमित कुमार के सिर में चोट लगी, जबकि शुभम, अमन, अवध नरेश, संतोष, सतीश और रामचंदर घायल हुए। इंस्पेक्टर राधेश्याम मौर्य ने बताया कि सभी आरोपी भागे हुए हैं। गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।

घटनास्थल पर मौजूद बस यात्री और घायल अमित वर्मा।

घटनास्थल पर मौजूद बस यात्री और घायल अमित वर्मा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed