फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pil against release of film shorgul

नेताओं का सिरदर्द बनी फिल्म शोरगुल पर पीआईएल, कपिल सिब्बल ने लिखा गाना

Fri, 03 Jun 2016 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 03 Jun 2016 12:02 PM IST
विज्ञापन
pil against release of film shorgul
‌फ‌िल्म शोरगुल का पोस्टर
मुजफ्फरनगर दंगों पर आधारित फिल्म ‘शोरगुल’ के प्रदर्शन पर रोक लगाने की गुजारिश वाली पीआईएल गुरुवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दायर हुई है। 
विज्ञापन


इस पर छह जून को सुनवाई हो सकती है। यह याचिका मेरठ के सरधना निवासीसामाजिक कार्यकर्ता मिलन सोम ने दायर की है।

याची के वकील दिग्विजय नाथ दूबे के मुताबिक 26 जून को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में ऐसे कई आपत्तिजनक दृश्य हैं, जिनसे सामाजिक सद्भावना और समरसता टूट सकती है। 
विज्ञापन

ऐसे में इसे दिखाए जाने पर रोक लगाई जानी चाहिए। याचिका में केंद्र व राज्य सरकार समेत अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

फिल्म से जुड़े सूत्रों की मानें तो शोरगुल में बाबरी ध्वंस और गोधरा दंगों की बातें की गई हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से खलबली है।

दिखेगी यूपी के इन नेताओं की झलक

pil against release of film shorgul
शोरगुल पर स‌ियासत

इंडस्ट्री के सूत्रों की मानें तो मुजफ्फरनगर दंगों की पृष्ठभूमि पर कुछ छोटी-बड़ी फिल्में बन रही हैं। निर्माताओं के अनुसार, शोरगुल का मुद्दा दंगे की राजनीति का पर्दाफाश करना है। शोरगुल में कुछ किरदारो का लुक यूपी के रसूखदार नेताओं से मिलता जुलता दिखाया गया है। 

फिल्म में संजय सूरी का लुक अखिलेश यादव जैसा, जिमी शेरगिल का लुक संगीत सोम जैसा और नरेंद्र झा का लुक आजम खान की तरह है। 

इन कलाकारों के नाम भी नेताओं की तर्ज पर मिथिलेश यादव, रंजीत ओम और आलिम खान रखे गए हैं। फिल्म से जुड़े सूत्र कह रहे हैं कि समाजवादी पार्टी के प्रमुख नेता आजम खान फिल्म में अपने जैसे दिखने वाले किरदार से इतने नाराज हैं कि वह निर्माताओं के खिलाफ फतवा जारी कराने की तैयारी में हैं।
 
निर्माताओं के मुताबिक आजम को शिकायत है कि स्क्रिप्ट में उनके जैसा किरदार रचने से पहले इजाजत क्यों नहीं ली गई? शोरगुल का गाना कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने लिखा है और इससे कई लोगों को फिल्म में अलग ढंग की ‘राजनीति’ होने की आशंका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed