फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pickup bus accident in raebareli ten killed

पिकप-प्राइवेट बस में जोरदार भिड़ंत, तीन महिलाओं समेत सात की मौत

Sat, 13 Oct 2018 09:43 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 13 Oct 2018 09:43 PM IST
विज्ञापन
pickup bus accident in raebareli ten killed
घायलों को एंबुलेंस से निकालते लोग

रायबरेली ऊंचाहार में पिकप और प्राइवेट बस में शनिवार देर शाम आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। पिकप सवार लोग फतेहपुर जिले में देवी धाम में दो बच्चों का मुंडन संस्कार कराने के बाद लौट रहे थे। इलाकाई लोगों ने पहुंचकर वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनटीपीसी और सीएचसी ऊंचाहार पहुंचाया। बस में सवार कुछ मुसाफिर भी जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


18 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि जिला अस्पताल से सात लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर भेजा है।

पुलिस के मुताबिक ऊंचाहार थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव निवासी रतीपाल के पोते आर्यन (3) और पोती साक्षी (2) का मुंडन संस्कार कराने के लिए लोग फतेहपुर जिले के सिराथू विधानसभा क्षेत्र में आने वाले सकरा बाबा मंदिर गए थे।
विज्ञापन


इसमें परिवारीजनों के अलावा नाते-रिश्तेदार और गांव के लोग शामिल थे। मुंडन संस्कार कराने के बाद सभी पिकप पर सवार होकर घर लौट रहे थे। ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर मनीरामपुर पुल के निकट सलोन की तरफ से आ रही प्राइवेट बस ने विपरीत दिशा में जाकर पिकप में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मदारीपुर के रहने वाले बंशीलाल (20) पुत्र माताफेर, पार्वती (50) पत्नी रतीपाल, खालिसपुर की रहने वाली ऊषा (30), पिकप चालक एवं कंदरावां निवासी अंकित (30), मदारीपुर की रहने वाली रामरती (30), काशीपुर गांव निवासी राजेश कुमार (20) और 50 वर्षीय अज्ञात अधेड़ की मौत हो गई। एनटीपीसी और सीएचसी से 18 लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ये हुए सड़क हादसे में घायल

हादसे में मदारीपुर निवासी वासुदेव (50), श्रीपाल (45), नीलम (15) पुत्री श्रीपाल, राज (9) पुत्र श्रीपाल, यशोदा (35) पत्नी श्रीपाल, विनोद (27), संजय (35), पिंकी (25), माही (1) पुत्री  संजय, सुमन (25) पत्नी देशराज, पर्वत का पुरवा गांव निवासी रामबाबू (22) पुत्र रामकिशोर, खिलाल (25) पुत्र तीरथ, राकेश (30) पुत्र सागर, मोनू (25) पुत्र सदाशिव, नया पुरवा की रहने वाली रेखा (25) पत्नी राकेश, बल्दी का पुरवा निवासी रामराज (25) पुत्र पारसनाथ, खालिकपुर कला निवासी कमलेश (40) पुत्र रामदास, उमरन निवासी विक्त्रस्म (30) पुत्र दसई के अलावा श्रीकांत, पिंकी (25), आर्यन (3), जीशान (18) समेत 35 लोग घायल हुए। इसमें रामदेई (55), श्रीकांत (22), अज्ञात (15), राम प्रसाद (45), अज्ञात (40) के अलावा एक अज्ञात महिला (34) समेत सात लोगों को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

मातम में बदल गई खुशियां

मुंडन संस्कार की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। किसी को इस बात का एहसास भी नहीं हो रहा था कि एक परिवार की खुशियां यूं ही छिन जाएंगी। मदारीपुर गांव निवासी रतीपाल के पोते-पोती का मुंडन संस्कार था। सुबह लोग घर से निकल गए थे। बताते हैं कि रतीपाल ने फतेहपुर स्थित देवीधाम में ही मुंडन संस्कार करने के लिए ठान रख रखा था। गांव के लोगों के साथ ही नाते-रिश्तेदारों को लेकर गए थे। हादसे में रतीपाल की पत्नी पार्वती समेत सात लोगों की मौत हो गई। दर्दनाक हादसे ने परिवार को झकझोर करके रख दिया है, जहां अब रोना पिटना मचा है। परिवारीजन रह-रहकर रो पड़ते हैं। कह रहे हैं कि पता नहीं किस घरी में लोग घर से निकले थे, जो यह देखने को मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed