फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Pickpockets stole cash from women in e-rickshaws and buses

Lucknow News: ई रिक्शा और बस में टप्पेबाजों ने महिलाओं के गहन किए पार

Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 12 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Pickpockets stole cash from women in e-rickshaws and buses
गुडंबा। मड़ियांव में ई रिक्शा और बस में सवार टप्पेबाजों ने दो महिलाओं के सोने के आभूषण पार कर दिए। दोनों घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


गोमतीनगर के विराम खंड निवासी मनीष सिंह के मुताबिक, उनकी पत्नी आठ मई को ई रिक्शे से घर से भिठौली जा रही थीं। रास्ते में कुछ महिलाएं भी बच्चों के साथ उसी ई रिक्शे में सवार हो गईं। उनकी पत्नी मड़ियांव पुल के नीचे उतरीं और किराया देने के लिए पर्स देखा तो उन्हें पहले से चेन खुल मिली। पर्स में रखा सोने का मंगलसूत्र गायब था। पत्नी ने उन्हीं महिला सवारियों पर चोरी का संदेह लगाते हुए थाने में शिकायत की।
विज्ञापन

वहीं, अलीगंज के त्रिवेणीनगर निवासी पुनीता ने बताया कि 26 अप्रैल को वह मायके जाने के लिए भिठौली से बस में चढ़ रही थीं। तभी बस में ही उन्हें अपने पर्स की चेन खुल मिली। पर्स में रखा सोने का हार, झुमकी और दो हजार रुपये गायब थे। पीड़िता ने बस के गेट पर खड़ी अज्ञात महिला पर चोरी का शक जताया है। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed