{"_id":"6aeee575751a278661e7439b794cb1d3","slug":"pickpocket-steals-1-5-lacs-in-bus-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरों से सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेबकतरों से सावधान, आपके साथ भी हो सकता है ऐसा...
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 06 Nov 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
मंधना निवासी रिटायर्ड रोडवेज कर्मी के डेढ़ लाख रुपये आजाद नगर डिपो की बस में जेब कतरे ने पार कर दिए। पीड़ित ने बाबूपुरवा थाने में तहरीर दी है, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल को अपना क्षेत्र मानने से इंकार करते हुए उन्हें काकादेव भेज दिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने काकादेव थाने में तहरीर दी। घटना मंगलवार सुबह की है। रुपये चले जाने की जानकारी तब हुई जब रिटायर्ड रोडवेज कर्मी झकरकटी स्टेशन पर बस से उतरा।
विज्ञापन
श्याम नाथ तिवारी मंधना कस्बा में रहते हैं।
इन्होंने हरदोई जिले के संडीला क्षेत्र में एक प्लाट लिया है। नींव भराने और अन्य सामान खरीदने के लिए डेढ़ लाख रुपये निकाले थे। श्याम नाथ ने बताया कि मंगलवार सुबह मैं अपने बेटे आलोक के साथ घर से निकला।
विज्ञापन
रावतपुर से आजाद नगर डिपो की बस में बैठे। बकौल श्याम नाथ रावतपुर में बस में बैठते वक्त एक 17 साल का लड़का भी सवार हुआ था। झकरकटी में तीनों साथ उतरे।
पर, जब जेब पर नजर गई तो वह कट चुकी थी। लड़के की तलाश की लेकिन वह कहीं नहीं दिखा। सांवले रंग का वह करीब पांच फिट का था। मैं बेटे के साथ झकरकटी पुलिस पिकेट पहुंचा।
घंटों पूछताछ के बाद बाबूपुरवा थाने ले जाया गया। वहां बाद में कह दिया गया कि घटनास्थल वह हैं जहां से आप बस में सवार हुए। इससे रिपोर्ट काकादेव थाने में होगा।