फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Physics giants will gather in LU on December 6th

Lucknow News: लविवि में  छह दिसंबर को जुटेंगे भाैतिकी विज्ञान के दिग्गज

Mon, 10 Nov 2025 06:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Physics giants will gather in LU on December 6th

विज्ञापन

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग में आगामी राष्ट्रीय संगोष्ठी- आरएएमएसटी-2025 के पोस्टर का औपचारिक विमोचन सोमवार को किया गया। यह संगोष्ठी आगामी छह  दिसंबर को आयोजित की जाएगी।
संगोष्ठी का उद्देश्य देशभर के वैज्ञानिकों, प्राध्यापकों, शोधकर्ताओं और विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जहां वे मटेरियल साइंस और उससे जुड़े उभरते अनुसंधान क्षेत्रों पर विचार-विमर्श कर सकें। इसके प्रमुख विषयों में बायोसिरेमिक्स, नैनो कम्पोजिट सामग्री, स्मार्ट मटेरियल्स, ग्लास एवं सिरेमिक्स, सेंसर व एक्ट्यूएटर्स, संघनित पदार्थ भौतिकी और प्लाज्मा अध्ययन शामिल हैं।
विज्ञापन

इस माैके पर कुलपति प्रो. मनुका खन्ना ने युवा शोधार्थियों से सक्रिय रूप से संगोष्ठी में भाग लेने और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त करने का आह्वान किया। संगोष्ठी के लिए शोधार्थियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed