{"_id":"5eccedf3154b534f3d276209","slug":"physician-dr-sameer-gupta-answered-the-questions-of-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आप भी हैं डायबिटीज के मरीज तो इन बातों का रखें खास ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भी हैं डायबिटीज के मरीज तो इन बातों का रखें खास ध्यान
Tue, 26 May 2020 04:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 May 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायबिटीज के मरीज नियमित रूप से व्यायाम करते रहें और दवाएं लेते रहें। खानपान पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी है। वसायुक्त और ज्यादा मीठी चीजें एकदम न खाएं। यह कहना है आईएमए सदस्य एवं फिजीशियन व डायबिटिक विशेषज्ञ डाॅ. समीर गुप्ता का। डाॅ. ने अमर उजाला हेल्पलाइन में लोगों के सवालों के जवाब दिए। पेश हैं इस दौरान पूछे गए प्रमुख सवालों के जवाब।
सवाल- डायबिटीज से बचने के लिए क्या करें? किस तरह की सावधानी जरूरी है? - राजकुमार जानकीपुरम, शैलेंद्र बिरहाना
जवाबः- यदि परिवार में माता-पिता, भाई-बहन, दादा-दादी, नाना-नानी को डायबिटीज है तो बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। क्योंकि अनुवांशिक रूप से इसके होने की आशंका अधिक है। इसके अलावा मोटापा डायबिटीज का प्रमुख कारण है। वजन को नियंत्रित रखें, परिवार में किसी को डायबिटीज है तो अपनी नियमित तौर पर जांच कराते रहें।
सवाल- एक्सरसाइज करने लेकिन दवाएं नहीं लेने से भी डायबिटीज खत्म हो जाती है? - जगजीत सिंह कैंट, श्याम पांडे जानकीपुरम
विज्ञापन
जवाब- यदि युवावस्था में डायबिटीज का पता लग जाता है तो तत्काल इलाज शुरू कर देना चाहिए। डायबिटीज का सीधा असर आंख, किडनी पर पड़ता है। डायबिटीज को नजरअंदाज करने से शरीर के दूसरे अंग प्रभावित होते रहते हैं।

पैर में लगी चोट नहीं हो रही ठीक
डाॅ. समीर गुप्ता का
- फोटो : अमर उजाला
सवाल- डायबिटीज नियंत्रित रखने के लिए क्या करें? - सरबजीत इंदिरानगर, प्रेम कुमारी आशियाना
जवाब- वसायुक्त चीजें न खाएं। एक्सरसाइज छोड़ देने से डायबिटीज बढ़ने का खतरा रहता है। पहले से चल रही दवाओं को लेते रहें।
सवाल- क्या डायबिटीज में आम खा सकते हैं? - सरस्वती गोमती नगर, शेर सिंह कृष्णा नगर
जवाब- डायबिटीज के मरीज को ज्यादा मीठे फल खाने से परहेज करना चाहिए। आम को स्वाद के लिए थोड़ा सा खा सकते हैं। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आम खाने से जितनी शुगर शरीर में गई है उसे नियंत्रित करने के लिए अभ्यास बढ़ा दें।
सवाल- शुगर की दवा खाने के बाद तत्काल खाना खाना क्या जरूरी होता है? - अवध कुमार तेलीबाग, हरजोत अलीगंज
जवाब- शुगर की दवा रेगुलर ले रहे हैं तो विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होती। गोली खाने के आधे घंटे के अंदर खाना खा लेना चाहिए। शुगर की दवा खाने के बाद उल्टी हो जाने से शुगर का लेवल 70 से कम होने की आशंका रहती है। ऐसे में मरीज को हार्टअटैक तक का खतरा रहता है।
सवाल- पैर में चोट लग गई थी। ठीक नहीं हो रही? - ओम प्रकाश, गोमती नगर, जितेंद्र मवैया
जवाब- डायबिटीज के मरीजों को पैरों का विशेष ध्यान रखना चाहिए क्योंकि तलवे सुन्न रहते हैं। ऐसे में चोट लगने पर पता नहीं चलता है। पैर में जैसे ही चोट लगे तत्काल चिकित्सक का दिखाएं।