यूपी: पढ़िए, सिपाही भर्ती से जुड़ी जरूरी खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही व अन्य समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सात अक्तूबर से होगी। यह परीक्षा लखनऊ, आगरा, इलाहाबाद, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, झांसी, वाराणसी, आजमगढ़ और अलीगढ़ जिला मुख्यालयों पर होगी।
बोर्ड के अफसरों ने बताया कि बीते वर्ष 15 दिसंबर को हुई प्रारंभिक लिखित परीक्षा में मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
पुरुष अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी जबकि महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 18 मिनट में पूरी करनी होगी।
दौड़ में अभ्यर्थियों को समय सीमा के आधार पर अंक दिए जाएंगे। यानी जो अभ्यर्थी जितनी जल्दी दौड़ पूरी कर लेगा, उसे अतिरिक्त अंक मिलेंगे। निर्धारित अवधि के भीतर दौड़ पूरी न कर पाने वाले अभ्यर्थी असफल घोषित कर दिए जाएंगे। उन्हें मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा।
29 से मिल सकेंगे एडमिट कार्ड
अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों को डाक से प्रवेशपत्र भेजे जा रहे हैं। बोर्ड की वेबसाइट पर भी 29 सितंबर से प्रवेशपत्र अपलोड कर दिए जाएंगे। जिन अभ्यर्थियों को किन्हीं कारणों से प्रवेशपत्र न मिल पाएं, वे बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि यूपी पुलिस में 41,610 पदों पर सिपाही भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट 29 जुलाई को घोषित कर दिया गया था। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन ने प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दी कि परीक्षा में कुल 4,30,879 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
दरअसल, कुल 22,24,687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच करने के बाद 21,62,379 को कॉल लेटर भेजे गए थे। प्रारंभिक लिखित परीक्षा 15 दिसंबर 2013 को यूपी के 75 जिलों के 4236 केंद्रों पर करवाई गई थी।
इस परीक्षा में 17,89,985 लोगों ने भाग लिया था। इनकी ओएमआर शीट वेबसाइट पर डाल दी गई थी। बाकी सारी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया।