फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Photographer Robbed at Gunpoint, Three Arrested

Lucknow News: फोटोग्राफर से असलहे के बल पर लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 03 Jun 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Photographer Robbed at Gunpoint, Three Arrested
बख्शी का तालाब। इटौंजा-माल रोड स्थित हीरापुरवा तिराहे के पास सोमवार रात स्टूडियो मालिक व उनके कर्मियों से असलहे के बल पर लूट हुई। बदमाशों ने छह कैमरे, सात लेंस, मोबाइल फोन लूटे थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच के बाद वारदात का खुलासा किया है। छानबीन में पता चला कि वारदात स्टूडियो मालिक के साथी ने करवाई। पुलिस ने उसे व दो लुटेरों को गिरफ्तार करते हुए लूट का सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन

माल के रानीखेड़ा गांव निवासी अशोक यादव के अनुसार, उनकी गहदों में स्टेशनरी की दुकान है। वह फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी करते हैं। 31 मई को आशू नाम के युवक ने उन्हें जन्मदिन की पार्टी में फोटोग्राफी के लिए हीरापुरवा के पास बुलाया था। अशोक अपने सहकर्मियों तिवरीखेड़ा निवासी सनी, शशांक गुप्ता, रहीमाबाद के सिसवारा निवासी सचिन गौतम और बिहार निवासी रोहन कुमार के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे। वहां दो बाइक से आए चार बदमाशों ने असलहा दिखाकर लूटपाट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन

सहकर्मी रोहन ने रची थी साजिश लूटा गया सामान बरामद
एसीपी बख्शी का तालाब विकास पांडेय ने बताया कि जांच में सहकर्मी रोहन की भूमिका संदिग्ध पाई गई। रोहन ने ही फोटोग्राफी की बुकिंग ली थी। अशोक के साथ कार से जाते समय उसने सुनसान जगहों पर कार रुकवाने का प्रयास किया था। हालांकि, अशोक ने गाड़ी नहीं रोकी थी। पूछताछ में उसने वारदात कबूल की। पुलिस ने रोहन, देवरिया निवासी विपिन मिश्र और गोंडा निवासी रामानुज को गिरफ्तार किया है। लूटा गया सारा सामान भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी रोहन मौजूदा समय में गढ़ी कनौरा इलाके में रहता है। वारदात में शामिल रोहन के दो अन्य साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed