{"_id":"61006c208ebc3e09476ea38d","slug":"photo-viral-of-girl-on-social-media-gw-reporters-news-lko5887802127","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील खींचे, सोशल मीडिया पर किए फोटो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर अश्लील खींचे, सोशल मीडिया पर किए फोटो वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। पारा इलाके में रहने वाली युवती की दोस्ती फेसबुक पर एक युवक से हुई। दोनों में बातचीत होने लगी। मिलने के लिए बुलाया। युवक ने इस दौरान उसे नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी अश्लील तस्वीरें खींच लीं। युवती से शादी का प्रस्ताव रखा। विरोध करने पर युवती की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जानकारी होने पर युवती ने पारा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस जांच कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक पारा राजेश कुमार के मुताबिक, इलाके में रहने वाली युवती ने पीयूष नाम के युवक के खिलाफ तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि वर्ष 2020 में पीयूष खट्टर नाम से दोस्ती का आमंत्रण आया। उसे स्वीकार कर लिया। पीयूष चैटिंग करने लगा। उसने मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। इसके बाद फोन पर बात करता रहा। आरोप है कि कुछ दिन पहले पीयूष ने मिलने के लिए बुलाया। वह बहाने से एक मकान में ले गया। जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसने अश्लील फोटो खींच लीं और गलत हरकत की।
जानकारी होने पर विरोध किया तो वह शादी का दबाव बनाने लगा। शादी से इनकार किया तो पीयूष ने अश्लील फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने के साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।