फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   phd admission will start from next month

लविविः अगले महीने से शुरू होगी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया

Fri, 23 Aug 2019 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
phd admission will start from next month
लविवि : अगले महीने शुरू होगी पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया
विज्ञापन

शिक्षकों को आखिरी साल तक अलॉट होंगे विद्यार्थी, प्रति कुलपति की अध्यक्षता में डीन की बैठक में फैसला
लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2019-20 में पीएचडी प्रवेश प्रक्रिया अगले महीने शुरू कराने की तैयारी है। इस क्रम में प्रति कुलपति प्रो. राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को सभी डीन की बैठक हुई। इसमें पीएचडी प्रवेश के नियमों में एकरूपता व सहमति बनाने पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में तय हुआ कि शिक्षकों को आखिरी साल तक शोध छात्र अलॉट होंगे। इसके लिए उनके साथ को-गाइड भी तैनात किया जाएगा। ताकि उनके सेवानिवृत्त होने पर को-गाइड पीएचडी को पूरा करा सकके। क्योंकि पिछले सत्र में इसी मुद्दे पर सर्वाधिक रार हुई थी। विवि प्रशासन ने अगले तीन साल में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को शोध छात्र अलॉट करने से मना कर दिया था, जिसके लिए लूटा ने आंदोलन किया और इसमें संशोधन किया गया।
विज्ञापन

इस क्रम में डीन से अपने यहां डीआरसी कराने और उससे सीटों के निर्धारण, योग्य शिक्षकों की संख्या, शिक्षकों के को-गाइड के बारे में जानकारी भेजने को कहा गया। इसी आधार पर विवि प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया शुरू करेगा। बैठक में यह भी तय हुआ कि नए शिक्षक पीएचडी होंगे तभी वह पीएचडी करा सकेंगे। इसी तरह कॉलेजों में नियमानुसार कोर्स के रेगुलर होने, दो शिक्षकों के उस कोर्स में नियमित नियुक्ति और उनके दो जर्नल प्रकाशित होने पर ही शोध छात्र अलॉट करने पर सहमति बनी। वहीं सात साल तक थीसिस न जमा करने वाले शोधार्थियों का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने पर भी चर्चा हुई। बैठक में डीन आर्ट्स प्रो. पीसी मिश्रा, डीन कॉमर्स प्रो. सोमेश शुक्ला, लूटा अध्यक्ष डॉ. नीरज जैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed