{"_id":"6421502847809e361b053762","slug":"pgi-ward-boy-died-in-an-accident-in-bachhrawan-raebareli-2023-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: सड़क हादसे में पीजीआई वार्ड ब्वाय की मौत, मुंडन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: सड़क हादसे में पीजीआई वार्ड ब्वाय की मौत, मुंडन समारोह में शामिल होकर घर लौट रहा था
Mon, 27 Mar 2023 01:53 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 27 Mar 2023 01:53 PM IST
सार
रायबरेली के बछरावां में हुए एक सड़क हादसे में पीजीआई के वार्ड ब्वाय की दर्दनाक मौत हो गई। वह एक मुंडन समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन
रामनरेश (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के चुरूवा गांव के निकट रविवार की देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पीजीआई कर्मचारी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर परिजनों में रोना पिटना मच गया। लखनऊ जिले के निगोहां थाना क्षेत्र के छबीले खेड़ा मजरे दयालपुर निवासी रामनरेश (45) पीजीआई में संविदा पर वार्ड ब्वाय था।
विज्ञापन
रविवार की देर शाम अपने रिश्तेदार बछरावां कोतवाली क्षेत्र के छीट खेड़ा निवासी अमित कुमार के घर मुंडन समारोह में शामिल होने आया था। समारोह में शामिल होकर वापस घर जा रहा था तभी रात करीब 11 बजे लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर चुरूवा गांव के निकट अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
बाइक सवार के हेलमेट न पहने होने से सिर और चेहरे में गंभीर चोटें आईं। घायल को एनएचआई की एंबुलेंस ने सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। रामनरेश की मौत से पत्नी गीता बेटे आकाश (21), विकास (16), अमर (10) का रो रो कर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा। हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।