फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI nurse caught maid stealing In Lucknow when she resisted she was strangulated to death

UP News: पीजीआई की नर्स ने चोरी करते नौकरानी को पकड़ा, विरोध पर गला दबाकर हत्या का प्रयास; कमर की हड्डी टूटी

Sun, 15 Dec 2024 02:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 15 Dec 2024 02:39 PM IST
सार

राजधानी स्थित पीजीआई की नर्स ने घर में चोरी करते नौकरानी को पकड़ लिया। विरोध किया तो नौकरानी ने गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। बाल पकड़कर फर्श में गिरा दिया। इससे नर्स की कमर की हड्डी टूट गई गई। 

विज्ञापन
PGI nurse caught maid stealing In Lucknow when she resisted she was strangulated to death
anuj crime - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पीजीआई अस्पताल में संविदा पर तैनात नर्स ने नौकरानी को घर में चोरी करते पकड़ लिया। विरोध पर आरोपी ने नर्स को धक्का दे दिया। उनका गला दबा कर हत्या का प्रयास करने की कोशिश की। घटना में उनकी कमर की हड्डी टूट गई। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


पीजीआई के पंचम खेड़ा में अपर्णा अवस्थी पति दुर्गेश सिंह व बच्चों के साथ रहती हैं। अपर्णा पीजीआई अस्पताल में संविदा नर्स हैं। बीते मंगलवार को अपर्णा के बच्चे स्कूल व पति कुछ काम से बाहर गए हुए थे। नर्स घर में अकेली थीं। अपर्णा के मुताबिक दोपहर करीब 12.30 बजे वह अपने कमरे में सो रही थीं। तभी खटपट की आवाज आने पर उनकी आंख खुल गई। 

विज्ञापन

बाल पकड़कर फर्श पर गिरा दिया

उन्होंने देखा कि मोहनलालगंज के भोला खुर्द केवली गांव निवासी नौकरानी गुडई उनके कमरे में रखी अलमारी से रुपये चुरा रही थी। अपर्णा ने जब विरोध किया तो गुडई ने गाली-गलौज करते हुए उनके बाल पकड़कर उन्हें धक्का दिया और फर्श पर गिरा दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक वह उठ पातीं तभी नौकरानी अपर्णा के ऊपर चढ़ गईं। गला दबा कर उनकी हत्या करने की कोशिश करने लगी। चीख पुकार सुन घर पहुंचे पड़ोसियों ने उनकी जान बचाई। इस बीच आरोपी गुडई पीड़िता को धमकाते हुए भाग निकली। हमले वह काफी चोटिल हो गईं। लोगों ने घटना की जानकारी उनके पति को दी। 

नर्स की कमर की हड्डी टूटी

पड़ोसियों ने अपर्णा को एपेक्स ट्रामा सेंटर पहुंचया। यहां जांच में उन्हें पता चला कि उनकी कमर की हड्डी टूट गई है। पीड़िता ने आरोपी नौकरानी की शिकायत पीजीआई पुलिस से की है। इंस्पेक्टर पीजीआई रविशंकर त्रिपाठी के मुताबिक केस दर्ज कर नौकरानी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed