{"_id":"68ef96ba4118ab3d6804f78c","slug":"pgi-news-lucknow-news-c-13-1-lko1070-1429271-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर होते हैं सबसे ज्यादा 22 %","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र पर होते हैं सबसे ज्यादा 22 %
पीजीआई में साइबर सिक्योरिटी पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते निदेशक प्रो. आरके धीमन
Link Copied
संजय गांधी पीजीआई के निदेशक प्रो.आरके धीमन के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं के ऑनलाइन होने की वजह से इनकी सुरक्षा भी बेहद अहम है। इस समय कुल साइबर हमलों में से 22 फीसदी अकेले स्वास्थ्य सेवाओं पर होते हैं। निदेशक बुधवार को संस्थान में डिजिटल लचीलापन और डेटा संरक्षण पर हुई कार्यशाला में बोल रहे थे।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बाद स्वास्थ्य सेवाओं में रुपयों का ऑनलाइन आदान-प्रदान बढ़ा है। देश में वर्ष 2024 में लगभग 37 करोड़ मैलवेयर हमलों का अनुभव किया गया। औसतन हर मिनट 702 हमलों की पहचान विशेषज्ञों ने की। इनमें से 22 फीसदी स्वास्थ्य सेवाओं पर थे। इसके बाद आतिथ्य, बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं, शिक्षा और सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योग क्षेत्र रहे। भारतीय संगठनों को औसतन प्रति सप्ताह करीब 3,300 से अधिक हमलों का सामना करना पड़ा। इसका मतलब अस्पतालों के लिए भी साइबर सुरक्षा अहम है। दूरसंचार के महानिदेशक आशुतोष पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं इलेक्ट्रॉनिक मेडिकल रिकॉर्ड, टेलीमेडिसिन और एआई-संचालित डायग्नोस्टिक्स सभी तकनीक पर निर्भर होते जा रहे हैं। इसलिए इनकी सुरक्षा अहम है। यह कार्यशाला पीजीआई में अस्पताल प्रशासन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आर हर्षवर्धन की पहल पर आयोजित हुई। इस मौके पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की विशेष सचिव कृतिका शर्मा, सहायक पुलिस अधीक्षकऋषभ रनवाल और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रल्लापल्ली वसंत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।