फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pgi news

Lucknow News: पीजीआई शिक्षक भर्ती में साक्षात्कार से पहले होगी स्क्रीनिंग

Fri, 03 Oct 2025 05:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Oct 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
pgi news
संजय गांधी पीजीआई में होने वाली शिक्षक भर्ती में साक्षात्कार से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। अभ्यर्थियों की ज्यादा संख्या को देखते हुए संस्थान प्रशासन ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. आरके धीमन की ओर से जारी आदेश में के अनुसार अब साक्षात्कार से पहले स्क्रीनिंग की जाएगी। स्क्रीनिंग में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। उनमें से अंतिम रूप से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। संस्थान ने 220 पदों पर भर्ती के लिए अगस्त में विज्ञापन जारी किया था।
विज्ञापन


नए विभागों के लिए हो रही है नियुक्ति
संस्थान में हाल ही में कई नए विभाग शुरू किए गए हैं, इनमें पीडियाट्रिक यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी, पीडियाट्रिक यूरोलॉजी विभाग, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी, सलोनी हार्ट सेंटर, टेलीमेडिसिन और डिजिटल स्वास्थ्य, सिर और गर्दन की सर्जरी विभाग, संक्रामक रोग और ऑर्थोपेडिक विभाग शामिल हैं। इन विभागों में 220 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इनमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गामा नाइफ के लिए विशेष नियुक्ति
पीजीआई में न्यूरोसर्जरी के आधुनिक उपकरण गामा नाइफ की खरीद की गई है। गामा नाइफ में बिना चीरा सिर्फ लेजर के माध्यम से सिर के ट्यूमर का ऑपरेशन किया जा सकता है। इसके संचालन के लिए गामा नाइफ के दो विशेषज्ञ की नियुक्ति का विज्ञापन भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed