फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pf of employees of civic bodies to be directly send in their accounts.

लाखों निकाय कर्मचारियों के पीएफ पर नहीं होगा 'खेल', सीएम की हिदायत पर बदली व्यवस्था

Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 Jun 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
pf of employees of civic bodies to be directly send in their accounts.

नगर निकाय कर्मचारियों के भविष्य निधि (पीएफ) की राशि में अब किसी तरह का ‘खेल’ नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री की सख्त हिदायत के बाद नगर विकास विभाग ने पीएफ की राशि सीधे कर्मचारियों के पीएफ खातों में जमा करने के निर्देश दिए हैं। नई व्यवस्था से पूर्व दो वर्षों से पीएफ के नाम पर काटी जा रही राशि को नगर निकाय अपने खाते में जमा करते थे, जिससे कर्मचारियों को इस पर कोई ब्याज नहीं मिलता था।

विज्ञापन


नगर निगम, नगर पालिका परिषदों के अलावा नगर पंचायतों के कर्मचारियों के पीएफ कटौती में पिछले दो वर्ष से ‘खेल’ चल रहा था। हर महीने तनख्वाह तो कर्मचारियों के खाते में भेज दी जाती है, लेकिन पीएफ के नाम पर काटी गई राशि संबंधित नगर निकाय के खाते में जमा की जाती थी। इस पर मिलने वाला ब्याज कहां खर्च होता था, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


इस संबंध में कर्मचारी संगठनों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इसके बाद नगर विकास विभाग ने निदेशक स्थानीय निकाय व सभी नगर निकायों को पीएफ की राशि संबंधित कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा कराने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों को यह हो रहा था नुकसान
प्रदेश भर के निकायों में तैनात लाखों कर्मचारियों को पीएफ की धनराशि पर ब्याज नहीं मिल रहा था। सूत्रों की मानें तो इस ब्याज का इस्तेमाल अधिकारी मोटे कमीशन वाले कार्यों में करते थे। पिछले दो साल से पीएफ की धनराशि कर्मचारियों के खाते में जमा नहीं होने से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed