{"_id":"e1a37e7a7f348cf55d01240c04c3339c","slug":"petrolpump-of-ioc-hitec","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईओसी के सभी पेट्रोलपंप पर बंद होगी घटतौली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईओसी के सभी पेट्रोलपंप पर बंद होगी घटतौली
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
Updated Sat, 05 Oct 2013 01:37 AM IST
विज्ञापन
इंडियन ऑयल से संबद्ध शहर के सभी पेट्रोल पंपों का संचालन 31 मार्च तक कंप्यूटराइज्ड सिस्टम युक्त हाईटेक तकनीक से होगा।
विज्ञापन
इसका उद्देश्य पेट्रोल व डीजल के वितरण में किसी भी तरह की घटतौली व गड़बड़ी को रोकना है। यह जानकारी आईओसी के महाप्रबंधक यूपी सिंह ने शुक्रवार को दी।
उन्होंने बताया कि इसके तहत जिले में संचालित साठ से अधिक आईओसी संचालित पेट्रोल पंपों पर वितरण सिस्टम को पूरी तरह कंप्यूटरीकृत कर कंपनी के मुख्य सर्वर से जोड़कर मॉनीटरिंग होगी।
इस सिस्टम में एक बार मशीन में बिक्री के पेट्रोल का दाम अंकित करते ही ऑटोमेटिक सिस्टम सक्रिय हो जाएगा और डिस्पेंसर यूनिट की नोजल दर्ज राशि के बराबर पेट्रोल वितरण कर स्वत: ही लॉक हो जाएगी।
विज्ञापन
इतना ही नहीं पंप से विक्रय हो रहे पेट्रोल डीजल का अपडेट स्टाक भी स्टोरेज स्टाक से घटता हुआ कंप्यूटर पर जांचा जा सकेगा।