फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Petroleum champion by beating services

Lucknow News: सर्विसेज को हराकर पेट्रोलियम चैंपियन

Mon, 29 Sep 2025 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Petroleum champion by beating services
हॉकी मुकाबले में ​भिड़ते ​खिलाड़ी।

विज्ञापन
लखनऊ। पेट्रोलियम स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड ने सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बाेर्ड को आसान मुकाबले में 3-1 से हराते हुए ऑल इंडिया केडी सिंह बाबू प्राइजमनी हॉकी प्रतियोगिता जीत ली। प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कैग (दिल्ली) ने इंडियन आर्मी को 3-0 से पराजित किया।

पदमश्री मो. शाहिद स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में पेट्रोलियम का सामना सर्विसेज से हुआ। पहला गोल खेल के 20वें मिनट में विश्वास ने किया। मध्यांतर से ठीक पहले सर्विसेज ने शुष्क धनवार के गोल की बदौलत मुकाबला 1-1 से बराबर किया।
विज्ञापन


तीसरे क्वार्टर के शुरू होते ही पेट्रोलियम ने अफान यूसुफ के गोल की बदौलत 2-1 से बढ़त दिलाई। मुकाबले का आखिरी गोल खेल के 52वें मिनट में आया, जो आनंद लाकरा ने साथी खिलाड़ी से मिले पास पर किया। इसके बाद कोई भी टीम नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में कैग की भिड़ंत इंडियन आर्मी से हुई। यह मुकाबला एकतरफा रहा, जिसमें कैग के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ 3-0 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कैग के अंकित मलिक को सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर, सर्विसेज के एस धनवार को डिफेंडर, आर्मी इलेवन के मनप्रीत सिंह को मिडफील्डर और अफान यूसुफ को फारवर्ड का खिताब दिया गया। इसके अलावा यूपी इलेवन के केतन कुशवाहा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किए गए। समापन पर खेल सचिव सुहास एलवाई ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। मौके पर खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह, कुंवर वीवी सिंह, रजनीश मिश्रा, अतुल सिन्हा समेत अन्य मौजूद रहे।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

हॉकी मुकाबले में भिड़ते खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed