{"_id":"56e9a13a4f1c1b5e718b4675","slug":"petrol-and-diesel-price-hiked","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली से पहले झटका, पेट्रोल-डीजल महंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली से पहले झटका, पेट्रोल-डीजल महंगा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल
- फोटो : file photo
होली से पहले उपभोक्ताओं को झटका देते हुए तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम क्रमश: 2.42 और 1.62 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
इससे लखनऊ में पेट्रोल अब 61.60 के बजाय 64.02 रुपये में मिलेगा। वहीं, एक लीटर डीजल के लिए 48.64 की जगह 50.26 रुपये खर्च करने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि इस साल पेट्रोल की कीमतों में पहली बार बढ़ोतरी की गई जबकि डीजल की कीमत तीन बार बढ़ चुकी है।
बीते 10 मार्च को तेल कंपनियों ने बेसिक प्राइज पर तय होने वाली स्टेट स्पेसिफिक कॉस्ट (एसएससी) की दर में कमी करने के साथ पेट्रोल की खुदरा बिक्री दर में 1.56 और डीजल में 1.41 रुपया की कमी की थी, लेकिन यह राहत सिर्फ 5 दिन ही रह सकती।
विज्ञापन