फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   petrol and diesel Distribution started for BS-6 vehicles

आज से मिलेगा बीएस-6 वाहनों का पेट्रोल-डीजल, ग्राहकों को चुकानी पड़ सकती है ज्यादा कीमत

Wed, 01 Apr 2020 08:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 01 Apr 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
petrol and diesel Distribution started for BS-6 vehicles
पेट्रोल और डीजल - फोटो : file photo
बीएस-6 वाहनों के लिए डीजल पेट्रोल का वितरण आज से सभी पेट्रोल पंपों पर शुरू हो जाएगा। ग्राहकों को बीएस-6 (भारत स्टेज-6) पेट्रोल के लिए कुछ ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है। 
विज्ञापन


आईओसी के अधिकारियों ने बताया कि इस ईंधन में सल्फर व लेड का उत्सर्जन बहुत कम होता है। बीएस-4 ईंधन में जहां सल्फर की मात्रा 50 पीपीएम (पार्ट्स प्रति मिलियन) होती है, वहीं बीएस-6 ईंधन में सल्फर की मात्रा पांच गुना कम हो जाती है।
विज्ञापन


इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन समेत तीनों ऑयल कंपनियों ने अपने सभी पंपों पर एक हफ्ता पहले ही बीएस-6 मानक ईंधन की सप्लाई शुरू कर दी थी लेकिन इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की थी बल्कि एक अप्रैल से इसकी बिक्री का औपचारिक एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोलियम कंपनियों के अफसरों ने बताया कि 25 मार्च तक सभी पेट्रोल पंप, रिफाइनरी और भंडारण डिपो पर मानक के अनुरूप नए ईंधन का भंडारण और सप्लाई सुनिश्चित करनी थी। इसके सफल परीक्षण के बाद पहली अप्रैल से बीएस-6 डीजल-पेट्रोल सप्लाई औपचारिक तौर पर शुरू किया जा रहा है। इस ईंधन से वायु प्रदूषण में काफी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed