{"_id":"7a8a0a48ac540a7eb0b79ba354817a38","slug":"petition-for-enquiry-of-foreign-funding-to-congress-and-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉंग्रेस, बीजेपी के विदेशी चंदों की हो जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉंग्रेस, बीजेपी के विदेशी चंदों की हो जांच
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस, बीजेपी समेत सभी राजनैतिक पार्टियों को विदेशों से मिलने वाले विदेशी चंदे की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में एक जनहित याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
यह याचिका सामाजिक कार्यकर्ता डॉ नूतन ठाकुर ने दायर की।
याचिका में गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे द्वारा दिल्ली विधान सभा चुनावों के दौरान की गई घोषणा पर आपत्ति जताई गई है।
उन्होंने कहा कि 'आप' के खिलाफ जिस जांच की बात शिंदे ने की है, उससे उन्हें इंकार नहीं है लेकिन यह जांच सभी राजनैतिक दलों की होनी चाहिए।
सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर ने बताया कि 26 अक्तूबर 2012 चुनाव आयोग द्वारा कॉंग्रेस एवं बीजीपी द्वारा वेदांता ग्रुप तथा सेसा गोवा से विदेशी योगदान (विनियमन) अधिनियम, 2010 के प्रावधानों के विपरीत 5 करोड़ रुपये का विदेशी चंदा लेने की जांच कराने के लिए पत्र लिखा था।
विज्ञापन
जिस पर गृह मंत्रालय ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। अपनी इस शिकायत में उन्होंने सभी राजनैतिक दलों द्वारा प्राप्त सभी विदेशी चंदों की जांच कराये जाने की माग की है।
विज्ञापन