फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PET: Youth caught in Mainpuri with a Bluetooth device; 27 candidates found suspicious during the final day of

पीईटी: मैनपुरी में युवक ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ पकड़ा, आखिरी दिन की परीक्षा में 27 अभ्यर्थी संदिग्ध पाए गए

Sun, 01 Nov 2026 07:44 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sun, 01 Nov 2026 07:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी में मैनपुरी के एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ उपकरण के साथ पकड़ा गया। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित पहचान और आधार सत्यापन से 27 अन्य अभ्यर्थी संदिग्ध मिले हैं। तीन दिवसीय परीक्षा में लगभग 69 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हुए।

विज्ञापन
PET: Youth caught in Mainpuri with a Bluetooth device; 27 candidates found suspicious during the final day of
पीईटी परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (पीईटी) में रविवार को मैनपुरी में एक युवक ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया। जिसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। साथ ही 27 और संदिग्ध चिन्हित किए गए हैं। जिनकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन


आयोग के परीक्षा नियंत्रक सुभाष प्रजापति ने बताया कि आज की परीक्षा में जांच में एक अभ्यर्थी राकेश कुमार को ब्लू ट्रूथ डिवाइस के साथ परीक्षा कक्ष में पकड़ा गया है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। वही एआई आधारित फेस रिकग्निशन और आधार आधारित सत्यापन से 27 अन्य अभ्यर्थियों को संदिग्ध चिन्हित किया गया है। उनके दस्तावेज का अलग से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद उनके बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

 

Trending Videos

उन्होंने बताया कि आज की परीक्षा में 60 जिलों के 1372 केंद्रों पर हुई। वहीं तीनों दिन की परीक्षा में कुल 35.41 लाख अभ्यर्थियों के सापेक्ष 24.36 लाख यानी लगभग 69 फीसदी अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में किसी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए के केंद्रों पर जैमर लगाया गया था।

साथ ही आयोग व जिला स्तर पर बने कमांड व कंट्रोल सेंटर से भी परीक्षा की निगरानी की गई। वहीं अभ्यर्थियों के साथ ही परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों कर्मचारियों की भी बायोमीट्रिक उपस्थिति ली गई। इससे किसी भी तरह की नकल व अन्य गड़बड़ी पर भी रोक लगाई जा सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed