फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   pet dog license checking drive by municipality

Lucknow News: बगैर लाइसेंस टहला रहे थे कुत्ता, चार से वसूला 20 हजार जुर्माना

Sat, 12 Jul 2025 05:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 05:22 PM IST
विज्ञापन
pet dog license checking drive by municipality

विज्ञापन
नगर निगम ने चलाया पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम पशु कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को पालतू कुत्तों के लाइसेंस का चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार लोगों से बीस हजार रुपये जुर्माना लिया गया। दो लाइसेंस मौके पर बनाए गए। दो पोमेरियन व एक पग कुत्ते को जब्त भी किया गया।

पालतु कुत्तों के लाइसेंस को जांचने के लिए शनिवार को नगर निगम की टीम ने जोन-तीन में चेकिंग अभियान चलाया। जोन के कई इलाकों में जांच के दौरान लोग अपने पालतू कुत्तों को लेकर भागते भी नजर आए। उनके विवरण नोट किए गए और नोटिस भेजे जाएंगे। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह करीब सात बजे पालतू कुत्तों के लिए लाइसेंस चेकिंग अभियान प्रवर्तन दल तथा डॉग कैचिंग स्क्वाड ने मिलकर चलाया। इसमें क्षेत्र में प्रभारी राजेश उपाध्याय, शिवेक, मनोज सिंह, रामकुमार, अभिनव भारती शामिल रहे। अभियान के दौरान बिना लाइसेंस के चार व्यक्तियों से कुल 20,000 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो के लाइसेंस मौके पर बनाए गए। नगर निगम के कोष में कुल 22 हजार रुपये जमा हुए। दो पोमेरियन तथा एक पग कुत्ते को जब्त किया गया, जिसे बाद में जुर्माना लेकर छोड़ दिया गया। पुग कुत्ते को जब्त भी किया गया था, जिसे जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया। चेकिंग के दौरान कई लोग ऐसे भी मिले जिनका लाइसेंस और वैक्सीनेशन कार्ड बना हुआ था। बारिश के चलते कम लोग ही सड़कों पर कुत्ते टहलाते हुए पाए गए। बता दें कि नगर निगम में पालतू कुत्तों की संख्या करीब दस हजार है।
विज्ञापन


यह है लाइसेंस के नियम
लाइसेंस श्वान को रैबीज टीकाकरण की पुष्टि के बाद बनाया जाता है। लखनऊ नगर निगम की ओर से श्वान नियंत्रण उपविधि 2003 पालन का शपथपत्र देने के बाद जारी होता है। पशु कल्याण अधिकारी ने अपील की कि जुर्माने से बचने के लिए ऑनलाइन लाइसेंस बनवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे बनवाएं लाइसेंस
लाइसेंस लखनऊ नगर निगम की वेबसाइट lmc.up.nic.in पर ऑनलाइन डॉग रजिस्ट्रेशन पर जाकर बनवाया जा सकता है। इसके अलावा पशु कल्याण अधिकारी कार्यालय, लालबाग नगर निगम मुख्यालय से किसी भी कार्य दिवस में बनवाया जा सकता है। साथ ही जयंत सिंह से 9511156792 तथा अफसर अली से 9721095021 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed