फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PET 2025: Exam will be conducted under the supervision of DM, packets will be opened in front of the candidate

PET 2025: डीएम की निगरानी में होगी परीक्षा, अभ्यर्थियों के सामने खोले जाएंगे पैकेट; नहीं कटेगी बिजली

Thu, 28 Aug 2025 08:48 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 28 Aug 2025 08:48 PM IST
सार

PET 2025 Rules: प्रदेश में छह और सात सितंबर को होने वाली प्रारंभिक पात्रता परीक्षा के लिए गुरुवार को समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में परीक्षा से जुड़े निर्देश दिए गए। 

विज्ञापन
PET 2025: Exam will be conducted under the supervision of DM, packets will be opened in front of the candidate
छह और सात सितंबर को होगी है पीईटी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) की तैयारियों और छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कहा कि सभी डीएम अपनी व्यक्तिगत निगरानी में निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराएं। पीईटी का आयोजन 6-7 सितंबर को प्रदेश के 48 जिलों में 1479 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगा। इसमें कुल 25,31,996 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। हर पाली में लगभग 6 लाख अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने सभी डीएम को निर्देश दिया कि वे परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी व्यक्तिगत रूप से करें।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों का मूवमेंट होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए रेलवे और रोडवेज अधिकारियों को पहले से ही सतर्क कर दिया जाए। बारिश में भी अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था विद्युत विभाग के समन्वय से सुनिश्चित कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से करें लाइव मॉनीटरिंग

मुख्य सचिव ने कहा कि यह भी सुनिश्चित करें कि परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी क्रियाशील हों। परीक्षा के दौरान आयोग और जिला मुख्यालय द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से परीक्षा की लाइव मॉनीटरिंग की जाए। सभी कार्मिकों और पुलिस कर्मियों को विधिवत प्रशिक्षण और ब्रीफिंग समय से हो। प्रश्न पत्रों और ओएमआर शीट की गोपनीयता बनाए रखने के लिए कोषागार में सीसीटीवी निगरानी सुनिश्चित की जाए।

पेपर के पैकेट अभ्यर्थियों के सामने खोले

दीपक कुमार ने कहा कि पेपर के सीलबंद पैकेट अभ्यर्थियों के सामने ही खोले जाएं। परीक्षा समाप्त होने के बाद सामग्री को सीलबंद किया जाए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा की लगातार निगरानी के लिए 32,259 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अतिरिक्त 2,958 सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 1,64,615 कार्मिकों की तैनाती की गई है। बैठक में यूपीएसएसएससी के अध्यक्ष डॉ. एसएन साबत, प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण संयुक्ता समद्दार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी आदि उपस्थित थे।

कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण 2 अक्तूबर को

मुख्य सचिव ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को प्रथम चरण में 2 अक्तूबर को छात्रवृत्ति का वितरण किया जाएगा। यह सीधे उनके बैंक खातों में किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए 31 अगस्त तक सभी विद्यालयों और जिला विद्यालय निरीक्षकों द्वारा मास्टर डाटा का सत्यापन और लॉक करने की प्रक्रिया पूरी करायी जाए। बचे छात्रों को दूसरे चरण में 31 दिसंबर तक भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed