फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Performed aarti of Lord Jhulelal and sought his blessings.

Lucknow News: भगवान झूलेलाल की आरती उतारकर मांगा आशीष

Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Performed aarti of Lord Jhulelal and sought his blessings.
भगवान झूलेलाल की आरती उतारकर मांगा आशीष
लखनऊ। भगवान झूलेलाल महोत्सव के उपलक्ष्य में राजाजीपुरम स्थित झूलेलाल मंदिर में मंगलवार को सिंधी समाज के पुरुषों और महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर खुशहाली का आशीष मांगा। देर शाम आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह महोत्सव शहर भर में तीन दिनों तक विभिन्न आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। राजाजीपुरम सिंधी पंचायत के मुखी संजय जेसवानी, सचिव दीपक छाबड़ा और कोषाध्यक्ष नरेश चौधरी सहित बल्लू खुराना, राजकुमार टेकचंदनी, कैलाश चंदीरमानी और विजय वाधवानी ने भगवान झूलेलाल की भव्य प्रतिमा की आरती की। चेट्टी चंद मेला कमेटी के प्रवक्ता अशोक मोतियानी और अध्यक्ष रतन मेघानी ने बताया कि 18 मार्च को कृष्णानगर में सिंधु नगर सिंधी पंचायत भव्य आयोजन करेगी। 19 को इंदिरा नगर सिंधी पंचायत की महिलाएं स्कूटर रैली निकालेंगी और झूलेलाल जी के गीत गाएंगी। देर रात तक कन्वेंशन सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सिंधी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed