फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   People's organizations march for justice for the Unnao rape victim

Lucknow News: उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय के लिए जन संगठनों ने निकाला मार्च

Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
People's organizations march for justice for the Unnao rape victim
प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। उन्नाव दुष्कर्म मामले में कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के विरोध में जन संगठनों ने सोमवार को मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाले गए मार्च में शामिल लोगों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर जमानत तत्काल रद्द करने, पीड़िता को न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने और ऐसे सभी मामलों में राजनीतिक संरक्षण समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि जब सत्ता, पुलिस और न्याय व्यवस्था अपराधियों को संरक्षण देती है, तब महिलाओं की सुरक्षा खोखला दावा बन जाती है। जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कौशल किशोर ने कहा कि आज अपराधियों का महिमामंडन और पीड़िताओं की चुप्पी सामान्य की जा रही है। मार्च में आईसा के प्रदेश राज्य सचिव शिवम सफीर, एपवा की नगर संयोजक सरोजनी बिष्ट, इंकलाबी नौजवान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव राजीव गुप्ता, धर्मेंद्र कुमार, फरजाना मेहंदी, सुचित माथुर, शांतम निधि, हर्षवर्धन, एपवा नेता कमला गौतम आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed