फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people working for rajnath victory

राजनाथ को जिताने के लिए दिन-रात एक कर रहे हैं ये

Wed, 16 Apr 2014 08:34 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
people working for rajnath victory

राजनाथ सिंह लखनऊ से भाजपा के प्रत्याशी हैं साथ ही पार्टी नेतृत्व को पता है कि मुकाबला आसान नहीं है। अतः उनके लिए ये भी रात दिन मेहनत कर रहे हैं, वहीं संघ और भाजपा के लोग भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन


इसमें राजनाथ के अपने भरोसे के लोग भी शामिल हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते राजनाथ पूरे देश का दौरा कर रहे हैं।

इसलिए लखनऊ में उनकी पत्नी सावित्री सिंह, दोनों पुत्र पंकज व नीरज, पुत्री, पुत्रवधू व परिवार के अन्य सदस्य टोलियों के साथ सिंह के लिए वोट मांग रहे हैं।

विज्ञापन

ये भी हैं इनकी टीम में

people working for rajnath victory

राजनाथ को कहां जाना है? किस-किस से संपर्क करना है? कहां, कब और किससे राजनाथ सिंह की बात करानी है? किसे-किसे जाना है? यह सब तय करने के लिए एक कोर कमेटी गठित की गई है।

जिसमें सांसद लालजी टंडन, विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित, महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद कुसुम राय, क्षेत्र संगठन मंत्री अशोक तिवारी,  पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह, पार्टी नेता अमित पुरी हैं।

इसके अलावा विधान परिषद के पूर्व सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, सुरेश तिवारी, विद्यासागर गुप्त महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह सहित अन्य कुछ लोग शामिल हैं।

वोट मांगने से लेकर मतदान तक जिम्मेदारी

people working for rajnath victory

पार्टी के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष जयपाल सिंह के नेतृत्व में बूथ प्रबंधन के काम पर एक पूरी टीम नजर रखे हुए हैं।

मतदाता पर्ची बनवाना, पहुंचाना और मतदान के लिए कहां पर कौन-कौन कार्यकर्ता रहेंगे, यह सब सिंह के नेतृत्व वाली टीम के जिम्मे है।

प्रचार की जिम्मेदारी नरेन्द्र सिंह राणा पर है, उनके सहयोग के लिए अवधेश गुप्त व पंकज मिश्र को तैनात किया गया है। दिल्ली से भी कुछ लोग राजनाथ के प्रचार-प्रसार में सहयोग देने आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed