{"_id":"5dea2acf8ebc3e54eb2a91aa","slug":"people-will-get-onions-at-cheaper-rates-from-50-new-centers-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राहतः 50 नए केंद्रों से मिलेंगे सस्ती दर पर प्याज, डीएम ने जारी किए ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहतः 50 नए केंद्रों से मिलेंगे सस्ती दर पर प्याज, डीएम ने जारी किए ये निर्देश
Fri, 06 Dec 2019 03:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Dec 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में प्रशासन सस्ती दर पर प्याज बिक्री के 50 नए स्टॉल शुरू कराएगा। हर दो वार्ड क्षेत्र के बीच एक बिक्री स्टॉल पर एक ग्राहक को 60 रुपया प्रति किलो की दर से अधिकतम दो किग्रा प्याज मिलेगा। यह जानकारी जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने दी।
विज्ञापन
वह गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्याज की बढ़ती कीमत से आम लोगों को राहत दिलाने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बाजार से सस्ती दर पर प्याज दिलवाने को 11 बिक्री केंद्र चल रहे हैं। यहां 50 से 60 रुपया प्रति किग्रा की दर से प्याज की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
गडबड़ी होने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई हो
डीएम ने बैठक में मौजूद जिला आपूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया कि वह सस्ते दर की प्याज बिक्री कराने को 50 नए स्टॉल 48 घंटे में शुरू कराएं। डीएम ने प्रभारी मंडी समिति व एडीएम पूर्वी को भी निर्देशित किया कि प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए मंडी स्थलों पर बड़े आढ़तियों के प्याज स्टॉक की जांच कर उनके रजिस्टर को परखा जाए।
गडबड़ी होने पर आरोपी के खिलाफ मौके पर ही जब्ती संग जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो। बैठक में एडीएम सिटी पूर्वी, जिला आपूर्ति अधिकारी, डीडी एग्रीकल्चर मंडी समिति व कर्मचारी कल्याण निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
गडबड़ी होने पर आरोपी के खिलाफ मौके पर ही जब्ती संग जुर्माना लगाने की कार्रवाई हो। बैठक में एडीएम सिटी पूर्वी, जिला आपूर्ति अधिकारी, डीडी एग्रीकल्चर मंडी समिति व कर्मचारी कल्याण निगम के अधिकारी मौजूद रहे।