फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वोटिंग को लेकर गजब का क्रेज: कोई सात समंदर पार से आया तो किसी ने मतदान कर बांधा सेहरा

Tue, 07 May 2019 04:18 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 May 2019 04:18 PM IST
विज्ञापन
people who set example for other voters
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

पांचवे चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान हुआ। मतदाताओं में उत्साह रहा तो कुछ ऐसे भी रहे जो सात समंदर पार से वोट करने आए तो कुछ ने शादी में जाने से पहले मतदान का फर्ज निभाकर लोगों के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया।

people who set example for other voters
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब से वोट देने आए मकसूद और अब्दुल
जहां चाह वहां राह...ये कहावत चरित्रार्थ हुई बाराबंकी के जैदपुर कस्बे में जब मतदान की खबर सुनते ही सऊदी अरब से दो लोग वोट डालने घर चले आए। हालांकि इन दोनों लोगों को जून के पहले सप्ताह में आना था लेकिन टीवी चैनल और सोशल मीडिया पर देश में हो रहे चुनाव के महत्व की सूचना मिलते ही दोनों एक महीना पहले ही आ गए। जैदपुर कस्बे के शाहकटरा निवासी मोहम्मद मकसूद तीन साल से सऊदी अरब में रहकर ड्राइविंग करते हैं। मकसूद को दो जून को घर आना था लेकिन सोशल मीडिया से पता चला कि 6 मई को बाराबंकी में भी मतदान होगा। पहली बार देश के सबसे बड़े चुनाव का एक हिस्सा बनने के लिए मकसूद ने अपने मालिक से मई का टिकट लिया और बाराबंकी की राह पकड़ी। वहीं मोहल्ला चौकी के अब्दुल अलीम भी हैं जो जून में ईद के मौके पर घर आने वाले थे। वे में जैदपुर नगर पंचायत के सभासद भी रह चुके हैं और राजनीति से खास लगाव है। वे 5 मई का टिकट लेकर सात समंदर पार से वतन आ पहुंचे और सोमवार को मतदान किया। अमर उजाला से खास बातचीत में दोनों ने बताया की वे एक महीना पहले खासकर वोट देने के लिए सऊदी अरब से आए। हालांकि एक महीने की सैलरी का नुकसान हुआ लेकिन बहुत खुशी हुई कि कि वोट डालने का मौका मिला। दोनों ने कहा कि अपना देश कितना अच्छा और अमन-शांति वाला है, यह बात विदेश में नौकरी करने के बाद पता चलती है। वहां पर सब हमको इंडियन ही बोलते है, हम चाहे जिस धर्म के मानने वाले हो।
people who set example for other voters
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पहले मतदान फिर किया मां का अंतिम संस्कार

अमेठी में संग्रामपुर के सरैया बडग़ांव निवासी रामबदन शुक्ल ने सोमवार को मिसाल पेश की। कवि रामबदन की मां सुखराजी का निधन रविवार रात हो गया था। सुबह गांव वालों ने उन्हें मां का अंतिम संस्कार करने को कहा। हालांकि रामबदन ने गांव वालों से कहा कि वोट डालकर आने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा। फिर क्या था रामबदन शुक्ल के साथ लोग बूथ पर पहुंचे और वोट डालने के बाद मां का अंतिम संस्कार करने के लिए श्रृंगवेरपुर के लिए रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
people who set example for other voters
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
पहले डाला वोट फिर सिर पर बांधा सेहरा

रायबरेली में लोकतंत्र के महापर्व में आहुति डालने को लेकर युवाओं में गजब का उत्साह दिखा। सर्वोदय नगर निवासी शशिकांत त्रिवेदी की छह मई को शादी थी।  बारात जाने से पहले शशिकांत मतदान केंद्र आईटीआई केंद्रीय विद्यालय पहुंचा और वोट डाला। इसके बाद घर पहुंचकर सेहरा बांधा और दुल्हनियां लाने चल दिया। ऐसा ही जोश महाराजगंज नगर पंचायत के संजय कुमार ने दिखाया। शादी से पहले वोट डाला।।

विज्ञापन
people who set example for other voters
लोकसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

सात समंदर पार से आकर निभाई जिम्मेदारी
सीतापुर जिले के कंदुनी निवासी शरद चौधरी के बेटे अरिंजय चौधरी ने सात समंदर पार से यहां पहुंचकर मतदान किया। पहली बार मतदान करने के बाद अरिंजय बेहद उत्साहित नजर आए।अरिंजय लंदन में रहकर पढ़ाई के साथ घुड़सवारी का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस साल 18 वर्ष की उम्र पूरी करने से इनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो गया। सोमवार को यहां मतदान करने के लिए अरिंजय लंदन से भारत के लिए रवाना हुए। दोपहर तीन बजे अपने गांव पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले मतदान किया। पहली बार वोट डालने की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी। अरिंजय उन मतदाताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो घर में मौजूद रहने के बाद भी बूथ तक जाकर मतदान करने में रुचि नहीं दिखाते हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed