फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   people who live near smart city area have to pay smart city ses

स्मार्ट सिटी से सटे इलाकों में रहने वालों के लिए बड़ी खबर

Sat, 27 Aug 2016 02:06 PM IST
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ
ब्यूरो, अमरउजाला/लखनऊ Updated Sat, 27 Aug 2016 02:06 PM IST
विज्ञापन
people who live near smart city area have to pay smart city ses
डेमो

स्मार्ट सिटी योजना में रेट्रोफिटिंग यानी एरिया बेस्ड डवलपमेंट योजना के तहत चुने गए कैसरबाग और उससे सटे इलाके के लोगों को विशेष सुविधाओं के लिए स्मार्ट सिटी सेस चुकाना होगा। यह सेस हाउस टैक्स का 30 से 40 फीसदी होगा। 

विज्ञापन


सेस की वसूली लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड’ कंपनी की स्पेशल परपज व्हीकल यानी एसपीवी करेगी। 16 अगस्त को कंपनी के गठन और एसपीवी को कम्पनी एक्ट के तहत मान्यता का प्रमाण पत्र भी जारी हो गया है।
विज्ञापन


इसके बाद अब एसपीवी नगर निगम सदन से मिले अधिकारों के तहत रेट्रोफिटिंग एरिया के निवासियों से सेस की वसूली कर सकेगी।
रेट्रोफिटिंग में कैसरबाग व उससे लगा इलाका शामिल किया गया है।

स्मार्ट सिटी योजना के तहत इस इलाके को इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के लिहाज से शहर का सबसे बेहतर इलाका बनाया जाएगा।
इस इलाके में बिजली, पानी, सड़क, सीवर, टेलीफोन, इंटरनेट और ट्रैफिक समेत अन्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा।

इनमें 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा दी जाएगी, हर घर में पानी का कनेक्शन होगा, मीटर भी लगाए जाएंगे। पूरे इलाके में सीवर सिस्टम और हर घर तक सीवर लाइन का कनेक्शन पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली और टेलीफोन के तारों को अंडरग्राउंड किया जाएगा। ऐतिहासिक इमारतों को संरिक्षत करने के साथ ही अतिक्रमण हटाया जाएगा।

सड़क और चौराहों को बेहतर बनाने के साथ ही ट्रैफिक सिस्टम को दुरुस्त किया जाएगा। दुकानों व बाजारों को व्यवस्थित किया जाएगा। कुल मिलाकर एरिया बेस्ड डवलपमेंट के तहत चुने गए इलाकाें को मॅाडल के तौर पर विकसित किया जाएगा।

दी जाएगी 24 घंटे ब‌िजली पानी की सु‌व‌िधा

people who live near smart city area have to pay smart city ses
डेमो
स्मार्ट सिटी में एरिया बेस्ड डवलपमेंट के लिए 813 एकड़ का क्षेत्र शमिल किया गया है। इसमें कैसरबाग, हुसैनगंज के बायी ओर का क्षेत्र, शिवाजी मार्ग, लाटूश रोड, बर्लिंग्टन चौराहे से बायीं ओर कैंट रोड, बीएन रोड, लालबाग, नावेल्टी, भोपाल हाउस, हलवासिया, परिवर्तन चौक, हाईकोर्ट, जिलाधिकारी कार्यालय, राजस्व परिषद, रेजीडेंसी चौराह और उससे बाएं रिवर बैंक कॉलोनी व उसके पास का इलाका शामिल है।

नगर निगम सदन भी एसपीवी को रेट्रोफिटिंग एरिया में ‘स्मार्ट सिटी सेस’ लगाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे चुका है। इसके अलावा रेट्रोफिटिंग एरिया में लगने वाले विज्ञापन पटों का शुल्क वसूली और कैसरबाग चौराहे के पास मछली व सब्जी मंडी मार्केट में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण के लिए एसपीवी को जमीन उपलब्ध कराना और राजस्व में हिस्सेदारी देने का प्रस्ताव भी पास हो चुका है।

स्मार्ट सिटी योजना का काम शुरू करने को लेकर 30 अगस्त को कंपनी की पहली बोर्ड मीटिंग एसपीवी के मुखिया मंडलायुक्त की अध्यक्षता में उनके कार्यालय में होगी। स्मार्ट सिटी योजना के प्रभारी और अपर नगर आयुक्त पीके श्रीवास्तव का कहना है कि पहली बैठक में विकास कार्र्यों को लेकर प्रस्ताव नहीं आएंगे।

पहली बैठक है, इसलिए इसमें इस पर मंथन होगा कि कौन-कौन अधिकारी क्या-क्या जिम्मेदारी देखेंगे। एसपीवी किस तरह से कार्य करेगी और क्या-क्या अधिकार होंगे। कुल मिलाकर लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालन और कामकाज को लेकर योजना नीति तय होगी।

पहले रेट्रोफिटिंग क्षेत्र में काम शुरू होना है। काम होने के बाद ही सेस लिया जाएगा। सेस का प्रावधान स्मार्ट सिटी योजना में ही है। अलग से कोई प्रावधान नहीं किया है। पहली बोर्ड बैठक की तारीख तय हो गई है। बैठक की होने के बाद उसकी कार्यवाही केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। इसके बाद ही वहां से योजना का बजट जारी किया जाएगा। - पीके श्रीवास्तव, प्रभारी, स्मार्ट सिटी योजना व अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed